भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बेहद विवादित और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे CEC को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में रवि कुमार गौतम हिंसक लहजे में कहते सुनाई दे रहे हैं, अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति मुझे एक हत्या करने की माफी दें, तो सबसे पहले मैं ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट दूंगा।
आरोप लगाते हुए गौतम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश की सवा सौ करोड़ जनता के भविष्य, महिलाओं के अधिकार और युवाओं के रोजगार के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने CEC पर पद का दुरुपयोग कर चुनाव में एक विशेष दल को लाभ पहुंचाने और वोटर लिस्ट में हेरफेर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस भड़काऊ वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी अब इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया था।
अधिकारियों का कहना है कि रवि कुमार गौतम से भी पूछताछ की जाएगी। यदि जांच में वीडियो और उसमें दी गई धमकी की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वीडियो को जब्त कर लिया है और इसे सोशल मीडिया पर फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह पूरा विवाद केवल बाहर तक सीमित नहीं है। चुनाव आयोग के भीतर भी ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने फॉर्म-6 और वोटर लिस्ट से जुड़े मामलों में CEC की कार्यशैली पर लिखित आपत्ति जताई थी।
आरोप है कि CEC ने अन्य आयुक्तों के सुझावों को दरकिनार किया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि CEC ने जानबूझकर मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया है, जिसके चलते विपक्षी दल ने उनके इस्तीफे की मांग की है।
*अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति मुझे एक हत्या माफ करें तो सबसे पहले मैं इसकी (ज्ञानेश कुमार) गर्दन काटूंगा
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 27, 2026
इस व्यक्ति ने डेढ़ सौ करोड़ की आवाम का भविष्य काटा, महिलाओं का अधिकार काटा, यूथ का रोजगार काटा
रवि गौतम, युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह वही हैं, जिन्हें… pic.twitter.com/rTNYrImjZk
राइज एंड फॉल 2 में संग्राम: स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस, पति फहाद का भी हुआ जिक्र
UNGA में गरजे एस जयशंकर: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा, जीरो टॉलरेंस के रुख पर अडिग भारत
खाकी का असली धर्म: कार पलटने से फंसीं 5 जिंदगियां, सिपाही दंपति ने राइफल से शीशा तोड़ बचाई जान
बैकडोर NRC है SIR : ओवैसी ने केंद्र पर साधा निशाना, दी ये बड़ी चेतावनी
7 विदेशियों की रिहाई ने जगाई पुरानी यादें: सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी कंधार हाईजैक की बहस?
महाराष्ट्र: वेल्डिंग शॉप में जिलेटिन स्टिक से हुआ भीषण धमाका, 4 की मौत, 5 गंभीर
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद सरप्राइज बारिश , IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
रौद्र रूप में मिनी नियाग्रा : भारी बारिश से उफान पर चित्रकोट वाटरफॉल, देखें अद्भुत नजारा
CEC ज्ञानेश कुमार को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल