संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जब पूरी दुनिया की निगाहें वैश्विक कूटनीति पर टिकी थीं, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक बार फिर अपनी बेबाक और हाजिरजवाब शैली से पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर ही आतंकवाद फैलाने का बेबुनियाद आरोप मढ़ने की कोशिश की।
जयशंकर ने बिना किसी झिझक के उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने बेहद शांत लेकिन तीखे अंदाज में कहा, एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। यह कहते हुए वे एक मंद मुस्कान के साथ आगे बढ़ गए। उनका यह जवाब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के उस सख्त रुख को दर्शाता है, जिसमें भारत अब झूठे आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
पुराना इतिहास: जयशंकर का वार, पाकिस्तान बेहाल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तानी पत्रकारों को जयशंकर का यह आईना दिखाना कोई नया नहीं है। दिसंबर 2022 में भी न्यूयॉर्क में एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जब एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने आतंकवाद को लेकर सवाल किया था। तब जयशंकर ने दो टूक कहा था कि आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं; इसका जवाब तो पाकिस्तान के ही मंत्रियों को देना चाहिए कि वे कब तक आतंकवाद को जारी रखना चाहते हैं।
आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख भारत ने हमेशा वैश्विक मंचों पर सबूतों के साथ साबित किया है कि कैसे पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकी संगठनों को पनाह, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देता है। इस्लामाबाद चाहे इन हकीकतों को कितना भी नकार ले, दुनिया अब उसकी सच्चाई से वाकिफ है।
भारत की नीति स्पष्ट है: जब तक सीमा पार से चलने वाले आतंकी अड्डों पर ताला नहीं लगता और फंडिंग बंद नहीं होती, तब तक शांति वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है।
लाल सागर और वैश्विक व्यापार पर चिंता प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री का ध्यान सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई।
जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों को निशाना बनाना अब एक खतरनाक सिलसिला बन चुका है। यह न सिर्फ वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि निर्दोष नागरिकों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहा है। उन्होंने इसे पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी साझा चुनौती बताया।
#WATCH | 81st UNGA Session | A terrorist country is asking me that question, says EAM Dr S Jaishankar in response to a Pakistani’s attempt at heckling EAM with a terrorism ‘question’ pic.twitter.com/wIfu9OUhfO
— ANI (@ANI) September 25, 2026
PoK तुरंत खाली करे पाकिस्तान: UN में भारत ने खोली ड्रैगन की पोल, कश्मीरी पंडितों के दर्द पर सुनाया सच
जिनपिंग-ट्रंप की दोस्ती पर पुतिन का बड़ा बयान, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस ने साफ की अपनी स्थिति
नवी मुंबई: पहाड़ी से 70 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, बाल-बाल बचा 17 वर्षीय छात्र
एसआईआर विवाद: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी हल्ला बोल , सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
समुद्र तट पर मछली चोर बना सांप, वीडियो देख लोग बोले- महंगाई का असर!
जल्दी बोल, पनवेल निकलना है : कॉमेडी शो के बीच प्रोफेसर का आपा खोना, छात्र का कॉलर पकड़कर धमकाया
दिल्ली की 100 अटल कैंटीन : ₹5 में भरपेट भोजन के साथ मिल रहा सम्मान
ममता बनर्जी पर बीजेपी का तीखा हमला: मानसिक हालत ठीक नहीं, तुरंत इलाज की जरूरत
UPI पर लगने वाला चार्ज सरकारी खजाना नहीं, डिजिटल बुनियादी ढांचे का हिस्सा: वित्त मंत्री
अखाड़े की कुश्ती से शूटिंग रेंज के गोल्ड तक: सुरुचि सिंह की संघर्ष भरी कहानी