अहमदाबाद की एक नामी यूनिवर्सिटी में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान हुई एक घटना ने तूल पकड़ लिया है। मंच पर फिल्म गोलमाल 3 का मशहूर डायलॉग सुनते ही प्रोफेसर इस कदर भड़के कि उन्होंने छात्र को स्टेज पर बुलाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।
क्या है पूरा मामला? यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग द्वारा टेक्नोफोरा (Technofora) कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो चल रहा था। इसी दौरान भीड़ में से एक छात्र ने मजाकिया अंदाज में फिल्म गोलमाल 3 का डायलॉग मारा- जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है।
स्टेज पर बुलाया और पकड़ा कॉलर मंच पर मौजूद विभाग के एचओडी और प्रोफेसर एच.के. पटेल को यह टिप्पणी नागवार गुजरी। उन्होंने तुरंत उस छात्र को मंच पर बुलाया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रोफेसर ने छात्र का कॉलर पकड़ा हुआ है और उसे धमका रहे हैं। कथित तौर पर प्रोफेसर ने छात्र को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर फैकल्टी का अपमान हुआ, तो वे उसे हमेशा के लिए यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर देंगे।
NSUI का प्रदर्शन और चेतावनी इस घटना के बाद छात्र संगठन NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन का कहना है कि प्रोफेसर का व्यवहार अस्वीकार्य है और उन्हें छात्र से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यूनिवर्सिटी परिसर में उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी का रुख सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग छात्र की टिप्पणी को अनुशासनहीनता मान रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग प्रोफेसर के हिंसक व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक लिखित बयान जारी नहीं किया है।
Comedian Rajat Sood was doing his show at a college. The Professor joins him on the stage. A student from the audience shouts, Jaldi kar, Panvel nikalna hain . Professor gets triggered and almost chokes the student by his collar on the stage 👀
— Dr. Abhinaba Pal (@drabhinabapal7) September 24, 2026
College kalesh > Stand up 😂 pic.twitter.com/fYZrx2o9oT
ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर पाकिस्तान को भारत की दो टूक: अब खून और पानी साथ नहीं बहेगा
रांची: शराब की दुकान में घुसा बंदर, पव्वे का स्वाद चखकर पेटियों पर ही हुआ बेसुध; वीडियो वायरल
सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक औचित्य पर सवाल: जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का ECI से संबंध बना विवाद की वजह
SIR विवाद में आया नया मोड़: BJP का पलटवार, मीडिया रिपोर्ट के दावों की खोली पोल
शुभमन गिल में है भविष्य का कप्तान: कोहली ने की बड़ी भविष्यवाणी
वोटर लिस्ट में धांधली पर मचा सियासी कोहराम: डिंपल यादव ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का गोल्डन डबल , ईरान को पटखनी देकर रचा इतिहास
बिग बॉस 20: सलमान खान की पाठशाला, रीति तिवारी को लगाई फटकार और संजय दत्त को बताया रॉकस्टार
शराब के नशे में धुत हुई दारुबाज बंदरिया, वाइन शॉप में घुसकर की ऐसी हरकत कि दंग रह गई दुनिया
यूपी में बारिश का तांडव: 42 लोगों की मौत, योगी सरकार ने 24 घंटे सक्रिय किया कंट्रोल रूम