बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घर के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने रीति तिवारी के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए और इंडस्ट्री में संघर्ष करने वालों की जमकर तारीफ की।
रीति तिवारी पर बरसे सलमान खान शो के दौरान रीति तिवारी द्वारा काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर सलमान खान ने कड़ी नाराजगी जताई। सलमान ने रीति को नसीहत देते हुए कहा, रीति, रीति-रिवाजों में रहो। तुम्हारी भाषा का सीधा असर तुम्हारे पिता मनोज तिवारी की छवि पर पड़ रहा है। तुम्हारे इस व्यवहार को कोई सपोर्ट नहीं करेगा।
डॉली बिंद्रा वाली तुलना पर मचा बवाल सलमान ने रीति तिवारी की तुलना बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी डॉली बिंद्रा से कर दी। उन्होंने कहा, आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, न कि डॉली बिंद्रा की। घर में आपका बर्ताव बिल्कुल वैसा ही हो रहा है। आपके पिता एक सम्मानित राजनेता हैं, उन्हें ऐसे शब्दों का प्रयोग करते देख कैसा लगेगा?
संजय दत्त को बताया फिल्म इंडस्ट्री का रॉकस्टार इस दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर का समर्थन किया और उनके संघर्ष की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो इंसान मुश्किलों से निकलकर अपना मुकाम बनाता है, वही असली रॉकस्टार है। इसी क्रम में उन्होंने संजय दत्त का जिक्र करते हुए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का रॉकस्टार बताया और कहा कि जिस तरह से संजय ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव संभाले हैं, वह काबिले तारीफ है।
नेपोटिज्म पर सलमान की दो टूक सलमान खान ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, किसी के पिता का नाम होना एक मौका देता है, लेकिन आगे का सफर अपनी मेहनत से ही तय करना पड़ता है। अजय देवगन और मेरा उदाहरण देख लीजिए, स्टार किड्स होने के बावजूद हमें खुद को साबित करना पड़ा। अगर मेहनत नहीं की, तो ऑडियंस आपको कभी स्वीकार नहीं करेगी।
काजी से जलन पर भी उठाए सवाल सलमान ने रीति तिवारी को आईना दिखाते हुए कहा कि घर के बाहर से यह साफ दिख रहा है कि वह काजी तौकीर की बढ़ती लोकप्रियता से जलती हैं। हालांकि रीति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर काजी के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है, लेकिन सलमान ने स्पष्ट कर दिया कि बदतमीजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेखक: राहुल यादव
Salman praises Uditi for handling herself well after Rhiti diss 😭🙏.
— karnataka. (@HaterKarnataka) September 26, 2026
Bhai kya ho gaya hai aapko?#BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/C6KfUez8IL
न मारो बाबू! : कुत्तों की रोटियां खाने पर बुजुर्ग महिला को डंडे से डराया, वीडियो देख भड़के लोग
33 घंटे 33 मिनट का महा-बंदोबस्त : पुणे पुलिस ने बिना थके लिखा सुरक्षा का नया अध्याय
वर्दी में भक्ति: विसर्जन के दौरान बप्पा के रंग में झूम उठी तेलंगाना पुलिस, वीडियो वायरल
सुखपाल खैहरा पर भड़कीं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई: बेटी की उम्र की लड़की पर की ओछी टिप्पणी, अब जेल भेजकर ही दम लूंगी
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, वोटर्स के लिए बदले 5 बड़े नियम
ChatGPT अब सिर्फ बोलेगा नहीं, आपके लिए काम भी करेगा: Voice फीचर में आया क्रांतिकारी अपडेट
समस्तीपुर में लड़की से दरिंदगी का तीसरा वीडियो वायरल, पुलिस की टीम बेगूसराय रवाना
बुराड़ी को मिला नया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अब 90,000 वाहनों की फिटनेस जांच होगी आसान
एशियन गेम्स 2026: जोशना-वेलावन ने नाम किया ब्रॉन्ज, गोल्ड की दहलीज पर अनाहत और अभय
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!