जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से दिनदहाड़े बैंक डकैती की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में पांच नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोलकर चंद मिनटों में करोड़ों की संपत्ति लूट ली। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
24 मिनट का खौफनाक खेल गुरुवार को दिनदहाड़े पांच अपराधी रेनकोट और काले लिबास में बैंक के भीतर दाखिल हुए। चेहरे पर मास्क लगाए इन लुटेरों ने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। महज 24 मिनट के भीतर अपराधियों ने बैंक का लॉकर खंगाला और करीब 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लुटेरे बंदूक की नोक पर वहां मौजूद लोगों को जमीन पर बैठने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए।
20 सदस्यीय SIT का गठन पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बड़ी लूट की गुत्थी सुलझाने के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सुराग की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और लुटेरों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शहर की नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच भी की जा रही है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।
झारखंड की बड़ी बैंक डकैती...
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) September 25, 2026
केनरा बैंक से 24 मिनट में 23 KG सोना और 43 लाख कैश लूट... pic.twitter.com/rcblGDlj8z
बैंकों की हड़ताल से पहले बड़ी राहत: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, SBI ने ATM इस्तेमाल को किया फ्री
काशी की गलियों में हवा से बातें करेगा भारत का पहला अर्बन रोप-वे , जाम से मिलेगी मुक्ति
जल्दी बोल पनवेल निकलना है पर भड़के प्रोफेसर, स्टेज पर छात्र का पकड़ा कॉलर; मची खलबली
महाराष्ट्र एसआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट में हलचल: CEC के 14 आदेशों को दी गई चुनौती
पटना की सड़कों पर हंगामा: कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाया पानी, पप्पू यादव भी भींगे
अनंत अंबानी का गोल्डन हार्ट : बीमार होने के बावजूद एक बच्चे की खुशी के लिए थामी अपनी कार, वायरल हुआ वीडियो
होर्मुज से परमाणु तक: मिडिल ईस्ट में शांति के लिए ईरान का 7-दिवसीय फॉर्मूला
यूपी की सियासत में चुनावी रस्साकशी : अखिलेश की यात्रा पर अजय राय का पलटवार, कहा- सैफई-कन्नौज हम भी जा सकते हैं
UN में नेतन्याहू का फ्रंटल अटैक : तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़के इजराइली पीएम?
ताइवान को हथियार देने वाला अमेरिका क्या मानेगा जिनपिंग की बात?