सिक्किम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पश्चिम सिक्किम के रिम्बी गांव में हुए एक बड़े भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ से गिरे मलबे और चट्टानों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।
खतरे की जद में रिम्बी गांव युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र के रिम्बी गांव में देर रात पहाड़ दरक गया। भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा नीचे आने से सरकारी क्वार्टरों और आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। अच्छी खबर यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
लगातार हो रही बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है। सिक्किम आपदा प्रबंधन के मुताबिक, नी खोंसा स्ट्रीम के पास जमा मलबा बारिश के पानी के साथ बहकर रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
128 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पहले ही एहतियाती कदम उठाए थे। सिक्किम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SSDMA) ने बताया कि संवेदनशील इलाकों से 28 घरों के कुल 128 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
सड़क संपर्क बाधित, बहाली की कोशिशें जारी लैंडस्लाइड के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रिम्बी-युक्सोम मार्ग पर मलबा जमा होने से रास्ता बंद है। प्रशासन यहां संपर्क बहाल करने के लिए बेली ब्रिज बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा, NH-10 और सिंगतम-रंगपो मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है। तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी है।
प्रशासन की चेतावनी: सतर्क रहें, दूर रहें आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और मलबे के ढेर के आसपास न जाएं। नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें जमीन में नई दरारें दिखें, मिट्टी खिसकने की आवाज सुनाई दे या पानी के बहाव में अचानक बदलाव महसूस हो, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
Sikkim | A major landslide triggered by continuous rainfall caused extensive damage in Rimbi village under the Yuksom-Tashiding Constituency of West Sikkim last night, washing away houses, government quarters, and other properties; however, no loss of life has been reported so… pic.twitter.com/BReuCwtf4z
— ANI (@ANI) September 25, 2026
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ आगाज करने को तैयार ब्लू ब्रिगेड , ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
सफाई के दृश्यम : अजय देवगन ने झाड़ू थामकर जुहू बीच पर चलाया स्वच्छता अभियान
मुझे नजरबंद कर दिया गया : रैली से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, टीएमसी विधायक पर हमला
महाराष्ट्र में सूखा: क्या है ट्रिगर-1 , जिससे बदल जाएगी 265 तालुकों की तस्वीर?
न मारो बाबू! : कुत्तों की रोटियां खाने पर बुजुर्ग महिला को डंडे से डराया, वीडियो देख भड़के लोग
दीवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका: बोनस में 50% से ज्यादा की कटौती, भड़के कर्मचारी संगठन
सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक औचित्य पर सवाल: जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का ECI से संबंध बना विवाद की वजह
छात्रों से मुखातिब हुए CJI सूर्यकांत: शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका हक, न्यायपालिका सुरक्षा के लिए तैयार
दरगहन में बाढ़ का कहर: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने संभाली कमान, घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल
एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह का कमाल, पाकिस्तान को रौंदकर स्क्वैश के फाइनल में भारत की हुंकार