उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपनी PDA रथ यात्रा की शुरुआत कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर निकली यह यात्रा अब प्रदेश की सियासत में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
बछरावां में अखिलेश यादव का स्वागत एक हैरान कर देने वाले अंदाज में हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर उन पर फूलों की बारिश की। राजनीतिक गलियारों में इसे अखिलेश के उस पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वे अक्सर कहते हैं— बुलडोजर यही रहेगा, बस ड्राइवर बदल जाएगा।
यह दृश्य संदेश देता है कि सपा अब सत्ता की धमक और प्रतीकों को अपने पाले में लाने की कोशिश में है। अखिलेश ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, पीडीए रथ का है आग़ाज, अब होने वाला है बदलाव।
अखिलेश की इस यात्रा पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जिस सड़क पर अखिलेश लग्जरी बस में सवार होकर चल रहे हैं, वह बीजेपी सरकार की ही देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश को चुनाव के समय ही जाति और लोधी समाज की याद आती है।
संदीप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मुद्दे पर भी अखिलेश को घेरा। उन्होंने कहा कि जब बाबूजी का निधन हुआ, तब अखिलेश ने उन्हें श्रद्धांजलि देना तक उचित नहीं समझा। बीजेपी ने इसे सपा की जातिवादी राजनीति करार दिया है।
अखिलेश यादव का PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्ड 2027 की लड़ाई को और धारदार बना रहा है। दूसरी ओर, बीजेपी इसे केवल जातीय तुष्टिकरण बताकर खारिज कर रही है।
रायबरेली से शुरू हुआ यह सफर लखनऊ तक पहुँचते-पहुँचते कितना असर दिखाएगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि चुनाव से पहले यूपी की सड़कों पर बुलडोजर और बस के बीच राजनीतिक रस्साकशी तेज हो गई है।
*‘पीडीए रथ’ का है आग़ाज़
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2026
संग है ‘पीडीए’ की आवाज़
अब होने वाला है ‘बदलाव’
होगा यूपी फिर से ख़ुशहाल#PDA#पीडीए#रायबरेली#प्रेम_दया_अपनापन#जो_पीड़ित_वो_पीडीए#पीड़ित_दुखी_अपमानित pic.twitter.com/xsjXVWsyal
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा दर्शन पर भड़के गोविंदा, बोले- हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है?
मुख्य चुनाव आयुक्त पर पप्पू यादव का विवादित बयान: बिजली के खंभे पर लटकाकर दी जाए फांसी
PoK तुरंत खाली करे पाकिस्तान: UN में भारत ने खोली ड्रैगन की पोल, कश्मीरी पंडितों के दर्द पर सुनाया सच
यूपी में हैट्रिक की तैयारी: अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के महासंग्राम का बना ब्लूप्रिंट
आप फिक्स्ड मैच खेल रहे हैं : CJP प्रमुख का विपक्ष पर तीखा हमला, धांधली वाले चुनावों के बहिष्कार की दी सलाह
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी का कमाल, भारत को मिला दूसरा गोल्ड
संभल: सांप के डसने पर मासूम को लगाया कुत्ते के काटने का टीका; ICU में जिंदगी से जंग
द वन रिलीज: तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म पर बंटी जनता, किसी को मिस्ट्री पसंद आई, तो कोई बोला फीकी
ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए बड़ा खतरा? AI ने चुटकियों में बुक की IRCTC तत्काल टिकट
अब पर्चे पर हिंदी और भोजपुरी का बोलबाला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों को बड़ी नसीहत