प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के बीच कई गंभीर खतरों की ओर संकेत किया है। मुंबई में आयोजित एसबीआई बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव में उन्होंने स्पष्ट कहा कि भले ही भारत ने वैश्विक संकटों का सफलतापूर्वक सामना किया है, लेकिन अब आत्मसंतुष्ट होने का समय नहीं है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि दुनिया में गठबंधन बदल रहे हैं और सप्लाई चेन को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्तमान में टैरिफ और नॉन-टैरिफ व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, जो भारतीय निर्यात के लिए राह मुश्किल कर सकती हैं। उन्होंने पूंजी प्रवाह (कैपिटल फ्लो) में अस्थिरता को भी बड़ा खतरा बताया, जिसे कभी भी रोका या शुरू किया जा सकता है।
देश के बढ़ते व्यापार घाटे पर चिंता जताते हुए उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी यात्रा मेक इन इंडिया से शुरू करके डिजाइन इन इंडिया और इनोवेट इन इंडिया के माध्यम से लीड फ्रॉम इंडिया तक ले जानी होगी। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को उन्होंने एक अज्ञात चुनौती बताते हुए कहा कि इसके प्रभाव के लिए देश को अभी से तैयार रहना होगा।
बैंकिंग क्षेत्र के लिए डॉ. मिश्रा की चेतावनी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैंकों को अंधाधुंध और आक्रामक तरीके से कर्ज बांटने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने अतीत का उदाहरण देते हुए कहा कि खराब क्रेडिट असेसमेंट के कारण पहले भी एनपीए (NPA) का संकट पैदा हुआ था, जिसे सुलझाने में बहुत समय लगा।
प्रधान सचिव ने बैंकों से कहा कि उन्हें केवल वर्तमान मुनाफे को नहीं देखना चाहिए। भारतीय वित्तीय प्रणाली को इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, शहरीकरण और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए बड़े स्तर पर पूंजी जुटाने की जरूरत है। मकसद यह होना चाहिए कि भारत की आर्थिक ताकत को वैश्विक लीडरशिप में बदला जा सके।
Mumbai, Maharashtra: At the 13th SBI Banking & Economics Conclave, Principal Secretary to the Prime Minister Narendra Modi, Pramod Kumar Mishra says, We have been able to withstand the risks and different types of crises. But at the same time, we must not be complacent. We… pic.twitter.com/Yr2NctrM4J
— IANS (@ians_india) September 23, 2026
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की काजी से माफी का सच, वायरल पोस्ट का हुआ खुलासा
समस्तीपुर: लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल, 6 घंटे में दबोचे गए 4 आरोपी
वडनगर से वाराणसी तक का सफर: पीएम मोदी आज सुनेंगे सेवा यात्रियों के अनुभव
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र-ओडिशा में बह गए पुल, कई राज्यों में हाई अलर्ट
B-1 बॉम्बर की दहाड़: ट्रंप के चेहरे पर दिखा आश्चर्य, शी जिनपिंग का पोकर फेस रहा चर्चा का विषय
डीयू छात्रों के लिए सुनहरा मौका: जापानी कंपनी स्प्रिक्स लर्निंग में 60,000 रुपये तक स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप
मोहिंदर अमरनाथ: जेब में लाल रुमाल, तेज गेंदबाजों का खौफ और चयनकर्ताओं को जोकर बताने वाले जिमी का सफर
मौत को मात देकर लौट आया युवक: गणेश पंडाल के बाहर सो रहे शख्स पर चढ़ी कार, फिर हुआ कुछ ऐसा
कल सड़कों पर उतरेगी टाटा की नई शान, 360-डिग्री कैमरा और डुअल सिलेंडर CNG से लैस होगी एरिस सेडान
द पैराडाइज रिव्यू: नानी की तूफानी एंट्री और राघव जुयाल का जलवा, क्या बॉक्स ऑफिस पर थमेगा हनुमान का राज?