वीडियो से मचा हड़कंप बिहार के समस्तीपुर में एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो में एक लड़की के साथ कुछ युवक अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जांच शुरू की गई।
घटनास्थल की हुई पहचान मामला 23 सितंबर की शाम पुलिस के संज्ञान में आया। तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास स्थित बांध रोड के रूप में की। जांच में सामने आया कि यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी यानी 15 सितंबर की है।
6 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पीड़िता के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने खुद संज्ञान लिया है। कर्पूरीग्राम थाने में पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की चेतावनी पुलिस ने आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से इस वीडियो को शेयर न करने की सख्त अपील की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो शेयर करने से पीड़िता की पहचान उजागर हो सकती है, जो कानूनन अपराध है। साथ ही, पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने वीडियो बनाया और इसे वायरल किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
*Samastipur Girl Case: लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर घटनास्थल की पहचान की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से अफवाह न फैलाने और संवेदनशील वीडियो शेयर न करने की अपील की है.#Samastipur #BiharPolice #BiharNews… pic.twitter.com/HWGbHCC0vi
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 24, 2026
जिनपिंग-ट्रंप की दोस्ती पर पुतिन का बड़ा बयान, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस ने साफ की अपनी स्थिति
ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए बड़ा खतरा? AI ने चुटकियों में बुक की IRCTC तत्काल टिकट
एशियन गेम्स 2026: शनिवार को फिर गूंजेगा भारत का नाम, कबड्डी और एथलेटिक्स में स्वर्ण पदकों पर नजर
# मिशन ग्रीन दिल्ली: 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा, अब पौधारोपण से संरक्षण की नई चुनौती
मुझे हैरानी हुई कि उसे जाने दिया... जहीर खान पर वसीम जाफर का बड़ा बयान, सीएसके के फैसले पर कही ये बात
न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे! UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब
एसआईआर विवाद: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी हल्ला बोल , सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
एशियन गेम्स: नेपाल के स्पिन जाल में फंसी अफगानिस्तान, 102 रनों पर ढेर
बिहार में फिर शर्मसार हुई मानवता: बांका के मंदार पर्वत पर नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल
ऑटो ड्राइवर ने पहनावे पर की टिप्पणी, तो बहादुर लड़की ने दिया मुंहतोड़ जवाब