चुनाव आयोग (ECI) के भीतर आंतरिक मतभेदों को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयोग के फैसलों में मनमानी हो रही है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोर्चा खोल दिया है।
ECI ने क्या दी सफाई? चुनाव आयोग ने अपनी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि आयोग के भीतर आंतरिक टिप्पणियां निर्णय लेने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग ने दावा किया कि सभी फैसले कानून के दायरे में रहकर लिए गए हैं और डिजिटल सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। सबसे अहम बात यह कही गई कि पिछले एक साल में आयोग के सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
शशि थरूर का पलटवार कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव आयोग के इस जवाब को अधूरा करार दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सामान्य प्रेस नोट से काम नहीं चलेगा। थरूर ने आयोग से 7 गंभीर सवाल पूछे हैं और पारदर्शिता की मांग की है। उनका तर्क है कि सर्वसम्मति का दावा करना यह नहीं बताता कि प्रक्रिया के दौरान उठी उन आपत्तियों का क्या हुआ, जिन्हें रिकॉर्ड किया गया था।
थरूर ने पूछे ये 7 अहम सवाल
पारदर्शिता पर जोर शशि थरूर ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि आयोग सिर्फ सामान्य सफाई न दे, बल्कि इन सवालों का बिंदुवार जवाब दे और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करे। थरूर के इन सवालों ने अब चुनाव आयोग पर दबाव और बढ़ा दिया है।
So the ECI has now responded to the @IndianExpress investrigation by saying that internal observations are a normal part of deliberation, that its decisions follow the law, that its digital systems have security controls, and that the Commission s decisions over the past year… pic.twitter.com/tmzGhxQHEO
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 23, 2026
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह से मचा सियासी बवाल: CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का देशव्यापी प्रदर्शन
एशियाई खेल 2026: आखिर में लिए गए साहसी फैसले ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स: नेपाल का धमाका, अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर क्वार्टरफाइनल की राह आसान की
चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी गई जंग: क्या राहुल गांधी ने CJP के हाथों से छीन ली आंदोलन की कमान?
UPI पर बड़ा बदलाव: अब सिर्फ भारत ही नहीं, इन 11 देशों में भी देना होगा चार्ज
UN में नेतन्याहू का फ्रंटल अटैक : तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़के इजराइली पीएम?
किचन सिंक से निकला खौफनाक सांप? वायरल वीडियो के पीछे का सच उड़ा देगा होश!
आप फिक्स्ड मैच खेल रहे हैं : CJP प्रमुख का विपक्ष पर तीखा हमला, धांधली वाले चुनावों के बहिष्कार की दी सलाह
यूपी में हैट्रिक की तैयारी: अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के महासंग्राम का बना ब्लूप्रिंट
भाजपा से खफा कैप्टन अमरिंदर सिंह: क्या कांग्रेस में ‘घर वापसी’ की तैयारी?