पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर राज्य सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। वे यहां विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे।
छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरा पप्पू यादव ने नर्सिंग भर्ती, 1799 पदों वाली दारोगा भर्ती, BPSC और MBBS PG परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गया में FIR दर्ज होने और चोरी की बात स्वीकार करने के बावजूद परीक्षा रद्द न करना छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए उनके नेताओं को जेल भेज रही है।
नर्सिंग रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप सांसद ने नर्सिंग परीक्षा में भ्रष्टाचार का बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार द्वारा छात्रों को पास कराने के बदले 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने इन शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, MBBS PG परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
जमुई मामले पर नेताओं को आईना दिखाया जमुई छेड़छाड़ मामले पर सियासी बयानबाजी को लेकर पप्पू यादव ने बीजेपी नेताओं और सीएम सम्राट चौधरी पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा, जो लोग दूसरों को फांसी देने की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
चाल-चरित्र बदलें नेता पप्पू यादव ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि जो पार्टियां बलात्कारियों और माफियाओं को टिकट देती हैं, उन्हें नैतिकता की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग शराब, शवाब और कवाब में डूबे हैं। उन्होंने कहा कि सजा पहले उन नेताओं और पदाधिकारियों को मिलनी चाहिए जो इस तरह के कृत्यों में लिप्त हैं।
*पटना, बिहार: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव गर्दनीबाग में छात्रों के धरने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, मामला नर्सिंग का है, 1799 वाला दारोगा का है, BPSC का भी है। दो-तीन लीडर को जेल भेज दिया गया। गयाजी में FIR हुआ। ये मान लिया गया कि चोरी हुई है, फिर भी रद्द नहीं किया गया।… pic.twitter.com/KdOvRkshzm
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 23, 2026
UNGA में एर्दोगन का फिर कश्मीर राग , भारत की चिंताओं को किया दरकिनार
आश्रम से सिनेमा के शिखर तक: अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, यादें हो गईं ताजा
HMD का नया Pro स्मार्टफोन जल्द मचाएगा धूम, कैमरा फीचर्स से होगा मुकाबला
वैश्विक मंच पर भारत की दहाड़: UNGA में सुधार और आतंकवाद पर टिकेगी दुनिया की नजर
बंगाल की खाड़ी में गहराया संकट: चक्रवात अर्नब का खतरा, ओडिशा में अलर्ट जारी
UN महासभा में गूंजे तोते : इजरायल ने वीडियो जारी कर संयुक्त राष्ट्र पर बोला बड़ा हमला
जमुई कांड: तेजस्वी का तंज, सीएम और पुलिस के बीच हुई काल्पनिक बातचीत से मचा सियासी बवाल
एशियन गेम्स 2026: भारतीय हॉकी टीम का गोल-मशीन अवतार, श्रीलंका को 16-1 से रौंदा
चुनावी रंजिश भूली सियासत! मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के छुए पैर
UNGA में ट्रंप की डील या तबाही वाली चेतावनी पर मचा बवाल, ईरान और क्यूबा का वॉकआउट