बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब विकराल रूप लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 12 घंटों में यह सिस्टम डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा, जिसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह वेदर सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान विशाखापत्तनम और गोपालपुर के तटीय क्षेत्रों में हालात काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
ओडिशा में 22 से 24 सितंबर के बीच अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी हालात गंभीर रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और नुकसान का खतरा बना हुआ है।
बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह बवंडर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा। 23 और 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश की संभावना है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।
समुद्र में हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी हिस्सों में हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त सलाह दी है।
इस सिस्टम का प्रभाव केवल दक्षिण और मध्य भारत तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम भी बदलने वाला है। 25 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होगी, जो 28 सितंबर तक उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक पहुंच जाएगी। उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
सावधानी: मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि भारी बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे न खड़े हों। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करना ही फिलहाल सबसे सुरक्षित विकल्प है।
*Very Heavy Rainfall 🌧️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 22, 2026
🔹Konkan & Goa
Heavy Rainfall 🌦️
🔹Nagaland, Manipur, Mizoram & Tripura
🔹Gujarat Region
🔹Madhya Maharashtra
🔹Odisha
🔹North Interior Karnataka
🔹Rayalaseema
🔹Coastal Andhra Pradesh & Yanam
🔹Tamil Nadu,Puducherry & Karaikal
📅 Observed from 0830 hrs… pic.twitter.com/N9dJ25MUVP
लालबागचा राजा के दर पर नतमस्तक हुआ किंग खान का परिवार, सुहाना और गौरी संग किए दर्शन
खतरनाक स्टंट: बाइक की टोकरी में ठूंस दिए 5 मासूम बच्चे, सड़क पर जानलेवा लापरवाही का वीडियो वायरल
स्मृति मंधाना का स्वर्णिम इतिहास: 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
राहुल गांधी का एक फोन और पलटा पासा: कांग्रेस में ही रहेंगे पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे
UNGA में जयशंकर की दो टूक: दुनिया पर गहराता भू-राजनीतिक संकट, अब सहयोग ही एकमात्र रास्ता
प्रयागराज के छात्रों को बड़ी राहत: टीजीटी-पीजीटी भर्ती पर योगी सरकार का बड़ा फैसला
बवंडर का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन , इन राज्यों में मचेगी तबाही, जानें क्या है ताजा अपडेट
लोहिया संस्थान में घमासान: नवजात का शव मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई का आरोप
DPL फिक्सिंग विवाद: DDCA ने आरोपों को किया खारिज, जांच के दिए संकेत
UPI पर चार्ज की खबरें महज अफवाह: वित्त मंत्री ने साफ की स्थिति, ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ेगा कोई बोझ