मुंबई में गणेश उत्सव की धूम है। बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी पूरी श्रद्धा के साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
भक्ति में डूबा खान परिवार सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के दर्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लालबागचा राजा के पंडाल में शाहरुख खान नीले रंग के कुर्ते में नजर आए, वहीं गौरी खान ट्रेडिशनल लुक में बेहद सादगी भरी लग रही थीं। बेटी सुहाना खान बॉटल ग्रीन कलर के सूट में दिखीं।
पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ बप्पा की आरती में हिस्सा लिया। किंग खान ने बप्पा के चरणों में फूल अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
घर पर भी होती है पूजा गणेशोत्सव के प्रति शाहरुख खान का लगाव नया नहीं है। हाल ही में AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख ने खुलासा किया था कि वे अपने घर पर भी गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। उन्होंने बताया था कि गौरी खान विधिवत पूजा और आरती करती हैं, जिसमें पूरा परिवार शामिल होता है। घर पर ही गणपति विसर्जन की रस्म भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।
किंग में बेटी के साथ नजर आएंगे शाहरुख वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म किंग में नजर आएंगे। साल 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं।
खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। इससे पहले 2023 में पठान , जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद शाहरुख के फैंस उन्हें एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai. pic.twitter.com/STSjyxRjPJ
— ANI (@ANI) September 21, 2026
दिल्ली की अदालतों में जारी रहेगा वकीलों का स्ट्राइक, अब LG आवास तक होगा मार्च
रील के नशे में डूबा तोता: खुद का वीडियो देख झूम-झूम कर करने लगा डांस
रनवे पर दौड़ता रहा विमान, अंदर बेपरवाह खड़े थे यात्री: सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
एशियन गेम्स: विनेश फोगाट जैसा दर्द... सुचिका तरियाल का गोल्ड सपना 700 ग्राम ने कैसे छीना?
ओरेकल में बड़ी छंटनी: भारत में 3 हजार कर्मचारियों की गई नौकरी, कंपनी ने बंद किए कई बड़े विभाग
जमुई छेड़छाड़ कांड: वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में पुलिस, 3 गिरफ्तार और SIT गठित
एशियन गेम्स में सुचिका का ऐतिहासिक कारनामा: MMA में भारत को दिलाया पहला मेडल
IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर की नौकरी और जापान के लिए क्रिकेट; ये है बिहार के अभिषेक की कहानी
झारखंड के थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए बड़ी राहत: अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
कोस्टल रोड पर मौत की रफ्तार: 120 की स्पीड पर रेलिंग तोड़ 75 फीट नीचे गिरी BMW, 3 छात्रों की दर्दनाक मौत