असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच तनाव अपने चरम पर है। सोमवार को प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के काफिले पर अचानक हमला हो गया, जिससे सियासी पारा गरमा गया है।
हमले की चपेट में आए वरिष्ठ नेता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी सभा में शामिल होने के लिए लोरिमुख जा रहे थे। रास्ते में सामगुरी के बोरमा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इस हमले में नागांव से कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा की गाड़ी के शीशे बुरी तरह टूट गए।
BJP पत्थरबाजी की ट्रेनिंग दे रही इस घटना में AICC सेक्रेटरी मनोज चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं; उनके पसलियों में पत्थर लगने की खबर है। सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त कारों की तस्वीरें साझा करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, ऐसा लगता है कि बीजेपी अब पत्थरबाजी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है।
ECI और मुख्यमंत्री पर साधा निशाना गौरव गोगोई ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) की भूमिका पर भी सवाल उठाए। गोगोई ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रहे हैं, लेकिन अपने राज्य में उपद्रवियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने बताया गुंडा राज कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बीजेपी का गुंडा राज करार देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं पर इस तरह के हमले यह दर्शाते हैं कि सत्ताधारी दल पूरी तरह से घबरा चुका है और अब शारीरिक हिंसा पर उतर आया है।
मुख्यमंत्री ने दिया पलटवार विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस की आंतरिक कलह बताया। उन्होंने कहा, यह घटना उस क्षेत्र में हुई है जिसे कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने घर की हकीकत देखनी चाहिए। यह कांग्रेस के दो गुटों के बीच का आपसी टकराव है।
This is the state of the car belonging to the Congress candidate Smt. Sivamoni Bora. AICC Secretary Manoj Chauhan was inside and has been hit by a stone in his ribs. Looks like BJP has been organizing training programs on stone pelting . pic.twitter.com/Ib6Fj9XA8Y
— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) September 21, 2026
असम में सियासी पारा गर्म: गोगोई-बघेल के काफिले पर पथराव, उपचुनाव से पहले बढ़ा तनाव
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, महिला आयोग सख्त; आरोपियों की तलाश तेज
200MP कैमरा और दमदार पावर: Motorola अपना नया फ्लैगशिप ‘Signature 27’ लाने को तैयार
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ गंभीर की रणनीति तैयार, ये 4 दिग्गज खिलाड़ी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर!
लालबागचा राजा के दर पर किंग खान : परिवार संग शाहरुख ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
जमुई शर्मसार: फोटोशूट के दौरान किशोरी से दरिंदगी, SIT करेगी जांच; महिला आयोग सख्त
राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले दावे पर घमासान: पूर्व खुफिया एजेंट ने खोली पोल, बोले- जनता को गुमराह करना बंद करें
फाइव स्टार होटल में डिनर टेबल पर बिनबुलाया मेहमान , कॉकरोच का वीडियो देख भड़के मशहूर डॉक्टर
असम: नगांव उपचुनाव से पहले सियासी हिंसा; गोगोई-बघेल के काफिले पर पथराव
सफेद झूठ फेम दिग्गज अभिनेत्री मिठू मुखर्जी का निधन, कैंसर से हारीं जिंदगी की जंग