असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले माहौल गर्मा गया है। सोमवार शाम समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के बोरमाट इलाके में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस बवाल ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।
काफिले पर जानलेवा हमला घटना उस समय हुई जब गौरव गोगोई, भूपेश बघेल, रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी शिबामोनी बोरा का काफिला लारीरमुख में चुनावी रैली के लिए जा रहा था। आरोप है कि सड़क किनारे मौजूद बीजेपी समर्थकों ने गो बैक के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
पत्थरबाजी से बिखरे शीशे आरोप है कि नकाबपोश हमलावरों ने कांग्रेस के काफिले पर जमकर पत्थर और बोतलें फेंकीं। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। एआईसीसी सचिव मनोज चौहान को पसलियों में चोट आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।
पत्रकारों पर भी हमला, दो हिरासत में इस पूरी घटना के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया, जिससे स्थानीय मीडिया में भारी आक्रोश है। पुलिस ने फिलहाल मौके से दो हमलावरों को हिरासत में लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि मतदान के दौरान शांति बनी रहे।
भूपेश बघेल ने सीएम सरमा पर साधा निशाना हमले पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को घेरते हुए कहा, जब हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में थी, तब हिमंत जी वहां प्रचार करने आए थे, लेकिन हमने उन्हें सुरक्षा दी। वहां उन पर उंगली तक नहीं उठी। असम में आज लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।
कांग्रेस का संकल्प: डरेंगे नहीं घटना के बाद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पत्थरबाजी और गाड़ियों के शीशे तोड़े जा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का हौसला नहीं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वे अब कार्यकर्ताओं को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
BJP’s stone-pelters can break windshields. They can’t break our spirit.
— Assam Congress (@INCAssam) September 21, 2026
An enthusiastic turnout at the Congress election rally in Lorimukh, Samaguri LAC, for the Nagaon by-election , despite the attack on the Congress convoy.
The meeting was attended by Shri @bhupeshbaghel ji,… pic.twitter.com/qKqPe1pndP
क्या इंग्लैंड छोले बेचने गए थे? बाबर आजम पर बुरी तरह बरसे वसीम अकरम
बंदरों का घातक आतंक: 91 साल की बुजुर्ग महिला की जान गई, बचाने आई बेटी पर भी किया हमला
राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर बवाल: रणवीर शौरी और नेहा सिंह राठौर आमने-सामने
गरबा में बहन-बेटियों को लेकर रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान, बोले- हमारे छोरे तैयार हैं
बिहार में महिला सुरक्षा पर जमुई का तमाचा: 10 साल में 97% बढ़े अपराध, क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां?
एशियन गेम्स 2026: तीसरे दिन भारत को पहले गोल्ड की तलाश, महिला क्रिकेट टीम पर टिकीं निगाहें
जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, पिच को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ गंभीर की रणनीति तैयार, ये 4 दिग्गज खिलाड़ी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर!
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार: 4.5 साल में 35 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति, सीएम धामी ने साझा की सफलता की कहानियां
वो सिर्फ डॉग्स नहीं, हमारे साथी थे : केरल पुलिस ने बाडी और कामी को दी नम आंखों से विदाई