मुंबई: मुंबई के सहार स्थित प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) अपनी आलीशान सुविधाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में वहां हुई एक घटना ने स्वच्छता के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। होटल के रोमानो रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव मिला, जिसने उनकी भूख ही मिटा दी।
टेबल पर घूमता दिखा कॉकरोच शनिवार रात फोर्टिस अस्पताल के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक सेठ वहां भोजन करने पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी टेबल पर एक कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया। इस नजारे को देखकर डॉक्टर और उनके साथ मौजूद लोग हैरान रह गए। रेस्टोरेंट की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने तुरंत घटना का वीडियो बना लिया।
डॉक्टर ने तुकाराम मुंढे को किया टैग डॉक्टर अशोक सेठ ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे को टैग किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, डिनर टेबल पर एक बिनबुलाया छोटा मेहमान आ पहुंचा, जो शायद पिज्जा या पास्ता शेयर करना चाहता था।
डॉक्टर ने इसे पांच सितारा होटल की बड़ी नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नामचीन होटल में सफाई का यह स्तर बेहद निराशाजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चाहते हैं कि प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से ले, क्योंकि हाल ही में तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में FDA खाद्य सुरक्षा के नियमों को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए है।
होटल प्रशासन ने मांगी माफी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को तूल पकड़ता देख मैरियट बॉन्वॉय असिस्ट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। होटल प्रबंधन ने डॉक्टर अशोक सेठ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
प्रबंधन ने अपने बयान में कहा कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और वे इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसे प्रतिष्ठित होटल में हाइजीन को लेकर हुई यह चूक अब चर्चा का विषय बन गई है और लोग होटल की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
Look who came for dinner unexpectedly. ‘Roachie’ - a baby *cockroach was on our table wanting to share our dinner at the Romano restaurant at JW Marriott , Sahar , Mumbai, Saturday night*!!! Despite our persuasion ‘ Roachie’ refused to leave . Maybe wanted Piazza and not… pic.twitter.com/w1h92KZiaU
— Dr. Ashok Seth (@Dr_AshokSeth) September 20, 2026
IIT बॉम्बे में मचा घमासान: छात्र की खुदकुशी पर सड़क पर उतरे छात्र, आरोपी प्रोफेसर के बचाव में उतरी फैकल्टी
ट्रेन में कपल की अश्लीलता देख भड़की महिला, सबके सामने दी नसीहत; वीडियो हुआ वायरल
झारखंड के थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए बड़ी राहत: अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
रील के नशे में डूबा तोता: खुद का वीडियो देख झूम-झूम कर करने लगा डांस
जमुई में नाबालिग से दरिंदगी पर सियासी घमासान, जेडीयू नेता ने बताया छिटपुट घटना
जमुई कांड पर गरमाई बिहार की सियासत: तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- राज्य में कायम है गुंडाराज
IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल के युग का हुआ अंत
बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गईं जंग
बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा: 2027 में B28 स्वदेशी ट्रेन से शुरू होगा सफर
मेरठ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बुलडोजर वाला स्वागत, फूलों की बारिश से सजा काफिला