भारत की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य 2027 तक पहले चरण के तहत हाई-स्पीड सेवा को शुरू करना है।
रेलवे की योजना के मुताबिक, पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा या सूरत-वापी सेक्शन पर परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसे वलसाड, अहमदाबाद और अंत में मुंबई तक विस्तारित किया जाएगा। काम में तेजी लाने के लिए अब तक 9,200 से ज्यादा ओएचई (OHE) मास्ट लगाए जा चुके हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दो श्रेणियों में ट्रेनें चलाएगा:
जापानी शिंकानसेन (E10) तकनीक मिलने में हो रही देरी को देखते हुए भारत ने मेक इन इंडिया पर फोकस किया है। भारतीय रेलवे और BEML मिलकर B28 ट्रेनसेट तैयार कर रहे हैं, जिसकी परिचालन गति 250 किमी/घंटा होगी। 2027 में इसी ट्रेन के साथ ट्रायल शुरू होगा। वहीं, 350 किमी/घंटा की रफ्तार वाली पूर्णतः स्वदेशी B35 ट्रेन 2030 तक पटरी पर आने की उम्मीद है।
परियोजना की लागत बढ़ने के बाद किराये को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने 6,000-7,000 रुपये के दावों को खारिज किया है। रेलवे का आश्वासन है कि किराया आम जनता के लिए किफायती रखा जाएगा। एक 16-कोच वाली बुलेट ट्रेन में एक बार में करीब 1,250 से 1,300 यात्री सफर कर सकेंगे।
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी, जो अब बढ़कर लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। निर्माण कार्यों में बदलाव और समयसीमा में विस्तार को लागत बढ़ने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 12 स्टेशनों वाला यह कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
Watch the latest progress update on the Mumbai–Ahmedabad Bullet Train Project. #BharatKaGarvpic.twitter.com/3phyo7fKlV
— NHSRCL (@nhsrcl) September 18, 2026
4 करोड़ की नेटवर्थ और 13 करोड़ की कार: लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर उठे सवाल, आयकर विभाग से जांच की मांग
गोद में बच्चा, सामने उफनती नदी: शिक्षा के लिए मौत को मात देतीं इन शिक्षिकाओं का जज्बा देख दुनिया हैरान
बरेली: किला पुल पर शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का तांडव, एक की मौत
ऐतिहासिक मुकाबले के लिए जापान पहुंची टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
एशियन गेम्स 2026: जीत के करीब आकर भी हारीं सुचिका, मात्र 700 ग्राम वजन ने पलटी बाजी
जमुई शर्मसार: नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मंत्री श्रेयसी सिंह ने तोड़ी चुप्पी
नवादा: बाथरूम तक पीछा और जबरन गोद में बिठाना , घिनौनी हरकत करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
सावधान! नवरात्र में किराए पर गरबा पार्टनर का झांसा, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे साइबर जाल में?
पत्नी के लिए iPhone 18 Pro का क्रेज: पति ने बेच दिया दादी-परदादी का सोना, हर्ष गोयनका भी दंग
यूपी के बंटवारे का शंखनाद: क्या ओपी राजभर बनेंगे NDA के लिए भस्मासुर ?