नवरात्रि के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच गुजरात में किराए पर गरबा पार्टनर का एक नया और संदिग्ध ट्रेंड चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये दावे जितने लुभावने हैं, सुरक्षा के लिहाज से उतने ही खतरनाक साबित हो सकते हैं।
क्या है ये पार्टनर फॉर रेंट का खेल? सोशल मीडिया पर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने वाले कई विज्ञापन वायरल हो रहे हैं। इनमें सिल्वर , गोल्ड और प्लेटिनम जैसे तीन कैटेगरी के पैकेज दिए गए हैं। इनका दावा है कि आप तय रकम चुकाकर किसी को भी अपना गरबा पार्टनर बना सकते हैं।
इन विज्ञापनों में मैचिंग कपड़े पहनने, गरबा सिखाने, इंस्टा रील बनवाने और साथ में घूमने तक का वादा किया जा रहा है। इन पैकेजों की कीमत 500 रुपये से लेकर 6,500 रुपये तक बताई गई है, जो पार्टनर की सर्विस और घंटों के हिसाब से तय की गई है।
पैकेज का पूरा गणित
साइबर पुलिस की कड़ी चेतावनी मामला सामने आते ही अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल अलर्ट मोड पर है। डीसीपी लवीना सिन्हा ने साफ किया है कि ये विज्ञापन एक बड़े साइबर फ्रॉड की साजिश हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल इन फर्जी प्रोफाइल्स और संगठित गिरोहों की पड़ताल कर रही है।
ऐसे सुरक्षित रहें आप साइबर सेल ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है:
नवरात्रि का त्योहार खुशियों का है, किसी अनजान व्यक्ति के साथ जुड़कर अपनी सुरक्षा और बैंक बैलेंस को जोखिम में न डालें। साइबर ठगों से सावधान रहें।
Ahmedabad, Gujarat: DCP (Cyber Crime) Lavina Sinha says, Such messages are going viral and trending on various social media platforms, saying that you can get a partner for rent for a certain amount, that you want to take them to a venue for Garba, or that you want to spend the… pic.twitter.com/7qUlkLM9uV
— IANS (@ians_india) September 21, 2026
जमुई में दरिंदगी: प्रेमी जोड़े के साथ सरेआम हैवानियत, आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
बुलडोजर की गड़गड़ाहट और सियासी शंखनाद: क्या 2027 के चुनाव में यही होगा बीजेपी का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड?
दशहरे पर बड़ी खुशखबरी: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान, सस्ती होगी विदेशी शराब और बढ़ेगा निर्यात
जमुई शर्मसार: नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मंत्री श्रेयसी सिंह ने तोड़ी चुप्पी
गौरक्षक नहीं, ये राक्षस हैं : ओवैसी का तीखा हमला, यूपी की सियासत में फिर गरमाया रिज़वान प्रकरण
नवादा: बाथरूम तक पीछा और जबरन गोद में बिठाना , घिनौनी हरकत करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
VIP वोटर्स या विशेष निगरानी ? दिल्ली की वोटर लिस्ट से 79 लाख नाम गायब होने पर मचा बवाल
लालबागचा राजा के दर पर नतमस्तक हुआ किंग खान का परिवार, सुहाना और गौरी संग किए दर्शन
4 करोड़ की नेटवर्थ और 13 करोड़ की कार: लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर उठे सवाल, आयकर विभाग से जांच की मांग