नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एमएमए (MMA) फाइटर सुचिका तरियाल ने इतिहास रच दिया, लेकिन उनका गोल्ड जीतने का सपना एक बेहद अजीब तकनीकी नियम के चलते अधूरा रह गया। सेमीफाइनल मुकाबले में ड्रॉ घोषित होने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
क्या हुआ सेमीफाइनल में? सेमीफाइनल मुकाबला सिंगापुर की हुई हून टीओ और भारत की सुचिका तरियाल के बीच था। मुकाबला काफी कड़ा रहा और ओवरटाइम तक खिंच गया। शुरुआत में रेफरी ने जीत सिंगापुर की फाइटर को दे दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
भारत की चुनौती और नियमों का पेच फैसले से असहमत भारतीय अधिकारियों ने 1,000 डॉलर की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा कर आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराया। 10 जजों की एक विशेष समिति ने फुटेज की समीक्षा की और मुकाबले को ‘ड्रॉ’ करार दिया। हालांकि, खेल के नियमों के अनुसार, ड्रॉ होने की स्थिति में कम वजन वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। सुचिका का वजन अपनी प्रतिद्वंद्वी से मात्र 700 ग्राम अधिक था, जिसके चलते जीत सिंगापुर की झोली में चली गई।
ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल भले ही सुचिका फाइनल में न पहुंच सकीं, लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। एशियन गेम्स में एमएमए पहली बार शामिल किया गया था, और सुचिका इस खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
किरेन रिजिजू ने दी बधाई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, एमएमए में भारत का पहला एशियाई खेल पदक! एशियन गेम्स में महिलाओं की 60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सुचिका तरियाल को बधाई। उन्होंने एमएमए में भारत की पहली पदक विजेता के तौर पर इतिहास रच दिया है।
क्यों खास है यह मेडल? एशियन गेम्स 2026 में एमएमए समेत 6 नए खेलों को शामिल किया गया है। इन नए खेलों में भारत की शुरुआत एक पदक के साथ हुई है, जो भविष्य के लिए एमएमए के खिलाड़ियों में जोश भरने का काम करेगी। सुचिका की यह हार जरूर निराशाजनक रही, लेकिन उनका यह पदक भारतीय खेलों के लिए एक मील का पत्थर है।
The match goes into the overtime
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 21, 2026
C’mon Suchika!!!!!! pic.twitter.com/jqvcBUMw07
ट्रेन में कपल की अश्लीलता देख भड़की महिला, सबके सामने दी नसीहत; वीडियो हुआ वायरल
IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर की नौकरी और जापान के लिए क्रिकेट; ये है बिहार के अभिषेक की कहानी
जापान के पूर्व PM का अनोखा अंदाज: मेट्रो स्टेशन पर खुद बांट रहे थे पर्चे, वीडियो वायरल
गोलगप्पे की दीवानी हुई गाय: शख्स से जिद कर खाए पानी-पूरी, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
इटली में बुर्का-नकाब बैन की तैयारी: मेलोनी के नए फरमान से मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की राका ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
ओवैसी संग गठबंधन पर उद्धव गुट की दो टूक: ये बीजेपी की B-टीम, इनसे दूर रहें सपा-कांग्रेस
एशियन गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत को मिले 4 पदक, स्वर्ण का इंतजार बरकरार
जमुई में दरिंदगी: प्रेमी जोड़े के साथ सरेआम हैवानियत, आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
रील के नशे में डूबा तोता: खुद का वीडियो देख झूम-झूम कर करने लगा डांस