बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गईं जंग
News Image

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 1970 और 80 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कैंसर से जूझ रही थीं अभिनेत्री मिठू मुखर्जी पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं। बीमारी के कारण उन्हें लंबे समय से मेडिकल निगरानी में रखा गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

17 साल की उम्र में शुरू किया था सफर मिठू मुखर्जी का जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में 1972 में आई फिल्म शेष पर्व से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म मरजीना अब्दुल्ला से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।

दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने मौचक , निशिकन्या , कवि , होटल स्नो फॉक्स , प्रतिमा और स्वयंसिद्धा जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी स्क्रीन साझा की थी।

इंडस्ट्री में शोक की लहर मिठू मुखर्जी पिछले कई सालों से मुंबई में रह रही थीं और लाइमलाइट से दूर थीं। उनके निधन पर बंगाली सिनेमा जगत में शोक की लहर है। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, मिथु मुखोपाध्याय के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनका काम और उनकी यादें हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एवेंजर्स: डूम्सडे का प्री-सेल्स में बवंडर, रिलीज से पहले ही बटोरे 55 मिलियन डॉलर

Story 1

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, महिला आयोग सख्त; आरोपियों की तलाश तेज

Story 1

300 करोड़ के क्लब में हनुमान अंश : गृह मंत्री अमित शाह से मिली फिल्म की टीम

Story 1

7 दिनों में मांगें माफी, वरना जाएंगे जेल: निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव को भेजा लीगल नोटिस

Story 1

भारत-न्यूजीलैंड का महा-समझौता : 5 अरब डॉलर का व्यापार और विजयादशमी से नया आर्थिक युग

Story 1

IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल के युग का हुआ अंत

Story 1

पहले विधायक तो जिताकर लाओ : राज ठाकरे को CM बनाने के ख्वाब पर भरत गोगावले का तीखा तंज

Story 1

8.6 रेटिंग वाली ब्लॉकबस्टर अंगीकारम अब आपके घर में, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Story 1

असम: नगांव उपचुनाव से पहले सियासी हिंसा; गोगोई-बघेल के काफिले पर पथराव

Story 1

VIP वोटर्स या विशेष निगरानी ? दिल्ली की वोटर लिस्ट से 79 लाख नाम गायब होने पर मचा बवाल