पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी द्वारा हिंदू सांप्रदायिकता और कट्टरपंथ को लेकर दिए गए बयान पर घमासान छिड़ गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बयान को न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि इसे देश के खिलाफ एक साजिश बताया है।
पद की गरिमा भूल गए अंसारी: योगी ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 कार्यक्रम में सीएम योगी ने हामिद अंसारी का सीधे तौर पर नाम लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश के इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहा हो, उससे ऐसे बयानों की अपेक्षा नहीं की जाती। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों की फितरत ही ऐसी होती है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखने में विफल रहते हैं।
भारत की छवि बिगाड़ने की साजिश सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी के विचार न केवल डरावने हैं, बल्कि वे भारत और उसकी महान संस्कृति के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने की उन कोशिशों का हिस्सा हैं, जिन्हें देश-विरोधी ताकतें लगातार हवा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय परंपरा पर एक सीधा प्रहार है।
आतंकवाद से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से इस बात पर नाराजगी जताई कि कैसे भारत की सनातन और हिंदू परंपरा को आतंकवाद से जोड़ने की कुत्सित कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान और देश की जनता उम्मीद करती है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति हमेशा अपनी मर्यादा का पालन करेंगे, लेकिन अंसारी ने इस गरिमा को तार-तार किया है।
एकता और अखंडता की दिलाई याद मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की निजी राय अलग हो सकती है, लेकिन जब बात भारत की आती है, तो सबको भारतीय संविधान की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे, न कि उसे कमजोर करे।
*#WATCH | Greater Noida | On Hamid Ansari s remarks, Chief Minister Yogi Adityanath says, Yesterday I was watching a statement made by a dignitary holding an important constitutional position in India, and it is the nature of some people to fail to maintain the dignity of their… pic.twitter.com/ZY8ZdOIKvM
— ANI (@ANI) September 20, 2026
जरा सामान देखना कहकर 15 दिन के मासूम को ट्रेन में छोड़ गई मां, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
दुखद है यह स्थिति... : टाटा विवाद पर वकील अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान
IITs में 19 साल में 115 छात्रों की मौत: शिक्षा का मंदिर या सुसाइड जोन ?
नवादा: मासूम छात्राओं का आरोप, गोद में बिठाता और बाथरूम में तांक-झांक करता है हेडमास्टर , स्कूल में मचा भारी बवाल
हामिद अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा का पलटवार, कहा- जब भी मुँह खोलते हैं, विष ही उगलते हैं
मगरमच्छों का बसेरा और ओलंपिक का अखाड़ा: 2032 में इस खतरनाक नदी में उतरेंगे खिलाड़ी
पीएम मोदी की मिमिक्री पर बवाल: भाजपा ने राहुल गांधी के संस्कारों पर उठाए सवाल
AI वीडियो वॉर: ओवैसी ने सपा और बीजेपी को घेरा, कहा- असली मुद्दों से ध्यान भटकाना बंद करें
कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग पर सलमान का वार, विक्की कौशल की खामोशी सवालों के घेरे में
यूपी में मानसून का विदाई राउंड शुरू: 2 दिन की राहत के बाद फिर होगी झमाझम बारिश