बिहार के नवादा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। नवादा सदर ब्लॉक के आनंदपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर महेश प्रसाद यादव पर आठवीं कक्षा की छात्राओं ने गंभीर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।
छात्राओं ने सुनाई आपबीती पीड़ित छात्राओं का कहना है कि हेडमास्टर लंबे समय से उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहा था। छात्राओं ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर उन्हें जबरन गोद में बिठाता, उनके गालों को गलत तरीके से छूता और बाल खींचता था। इतना ही नहीं, छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि वह बाथरूम के बाहर भी गलत नीयत से तांक-झांक करता था।
परीक्षा के दौरान हुई दरिंदगी शुक्रवार को जब एक छात्रा अपनी परीक्षा की कॉपी लेने हेडमास्टर के ऑफिस में गई, तो उसने वहां भी छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। रोते हुए जब छात्रा ने यह बात अपनी सहेलियों और परिजनों को बताई, तो अन्य छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए हेडमास्टर की काली करतूतों का खुलासा कर दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल को घेरा घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने स्कूल परिसर में भारी हंगामा किया और हेडमास्टर की बाइक व अन्य सामानों में तोड़फोड़ की। स्थिति को बिगड़ता देख हेडमास्टर को जान बचाने के लिए स्कूल के ऑफिस में ही बंद होना पड़ा।
पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट सूचना मिलते ही डायल 112 और सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ के बीच से हेडमास्टर को सुरक्षित बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने किया आरोपों से इनकार हालांकि, पुलिसिया पूछताछ में आरोपी हेडमास्टर महेश प्रसाद यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच कर रही है और स्कूल प्रशासन से भी जवाब-तलब किया जा रहा है।
*नवादा आनंदपुरा में एक हेडमास्टर पर छात्राओं ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। स्टूडेंट का कहना है कि सर हमेशा गलत तरीके से बात करते हैं गलत तरीके से छूटे है। बहुत स्टूडेंट ने एक साथ शिकायत की है किसी ने कहा कि बाथरूम में ताक झांक करते हैं किसी ने कहा कि सर बाल खींचते हैं… pic.twitter.com/44ykY9Jcq0
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 19, 2026
मिडिल ईस्ट में निर्णायक युद्ध की आहट: ट्रंप ने बीच में छोड़ी छुट्टी, व्हाइट हाउस में इमरजेंसी बैठक
एशियाई खेल 2026: मनु भाकर और तजिंदरपाल तूर संभालेंगे भारत की कमान, ओपनिंग सेरेमनी में लहराएंगे तिरंगा
भागलपुर पुलिस में बड़ा बदलाव: 137 एएसआई बने दारोगा, अब मिलेगा स्वतंत्र अनुसंधान का अधिकार
ट्रेन में चोरी और सीनाजोरी: बैग में निकलीं रेलवे की चादरें, पकड़े जाने पर महिला का अजीब तर्क
नाई की कुर्सी पर बंदर: मसाज का ऐसा आनंद लेते देख दंग रह गई दुनिया
19 गेंदों में 37 रन: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़े T20I क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड
जोधपुर के आसमान में गरजे भारत-जापान के वॉर ईगल , वीर गार्जियन 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर
मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मांगी देश की समृद्धि
7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आज भारत में कदम रखेगा Ai+ Nova 2 Power
आगरा में उबाल: UGC रोलबैक के लिए सड़कों पर उतरे हजारों युवा, ट्रैक्टरों से तोड़ी पुलिस नाकेबंदी