नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर रविवार को E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक टिप्पणीकार और एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
हिरासत में लिए जाने के दौरान पूनावाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, जब-जब शुगर डैडी डरते हैं, तब-तब पुलिस को आगे कर देते हैं। पूनावाला का यह तंज गडकरी द्वारा समर्थित इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति को लेकर था।
तहसीन पूनावाला ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं:
पूनावाला लंबे समय से इन सरकारी नीतियों को शुगर स्कैम और इथेनॉल स्कैम करार दे रहे हैं। उनका तर्क है कि ये नीतियां आम जनता पर बोझ डाल रही हैं। इससे पहले भी उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा नजरबंद करने का दावा किया गया था।
पिछली बार जब पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका था, तब पूनावाला ने तंज कसते हुए तैनात पुलिसकर्मियों को गन्ने का जूस ऑफर किया था। उन्होंने दावा किया था कि जिस तरह इथेनॉल नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे भविष्य में गन्ने के जूस तक की कीमतें आसमान छू सकती हैं।
फिलहाल, प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनस्थल पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। पूनावाला ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और कानूनी रास्ते भी अपनाएंगे।
Here I am NITIN GADKARI ji aka SUGAR DADDY!
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) September 20, 2026
Ethanol 20 wapas lo wapas lo!!
MDR on UPI wapas lo
Wapas lo wapas lo!#EthanolScam BETA BADHAO YOJNA SUGAR DADDY @OGTeamBharat @FactswithDinesh @Nidhzee @theracemonkey @nachiket1982 @Shankyram2 @VishhalSJain @Shankyram2 pic.twitter.com/2xxDiuTf4C
जमुई में दरिंदगी: प्रेमी जोड़े के साथ सरेआम हैवानियत, आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
रिश्वत को सम्मान का नाम: कर्नाटक के मंत्री के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने घेरी कांग्रेस सरकार
राष्ट्रपति मुर्मू का गुजरात दौरा: केवड़िया में सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा मंच
एशियाई खेलों का गवाह बना इतिहास: 36 साल की सुचिका तरियाल ने MMA में भारत को दिलाया पहला पदक
Tigor की होगी विदाई! नए नाम Aeris के साथ धमाल मचाने आ रही है Tata की यह स्टाइलिश सेडान
जमुई में शर्मनाक घटना: SIT सक्रिय, महिला आयोग सख्त, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार
लाखों का iPhone 18 Pro बन रहा सिरदर्द , डिस्प्ले ग्रीन होने और बार-बार रीस्टार्ट होने से यूजर्स परेशान
कोस्टल रोड पर मौत की रफ्तार: 120 की स्पीड पर रेलिंग तोड़ 75 फीट नीचे गिरी BMW, 3 छात्रों की दर्दनाक मौत
राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले दावे पर घमासान: पूर्व खुफिया एजेंट ने खोली पोल, बोले- जनता को गुमराह करना बंद करें
IIT बॉम्बे में बढ़ा बवाल: छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर के समर्थन में उतरे शिक्षक