बिहार के जमुई जिले में एक लड़का और लड़की के साथ हुई मारपीट और छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की कड़ी चेतावनी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने बिहार के DGP को पत्र लिखकर त्वरित FIR दर्ज करने और वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, आयोग ने पुलिस से 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है। साथ ही, समाज से अपील की गई है कि वे वायरल वीडियो को शेयर न करें ताकि पीड़िता की पहचान सुरक्षित रहे।
पुलिस की कार्रवाई: SIT गठित जमुई पुलिस ने घटना के तुरंत बाद SDPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और फरार अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
नाबालिग हैं सभी आरोपी पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या थी घटना? मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 सितंबर की शाम की है। पीड़ित लड़का और लड़की एक पहाड़ी इलाके में फोटोशूट के लिए गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेर लिया और डराने-धमकाने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़का और लड़की हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। इसके बावजूद, आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी कीं, जिसे उन्होंने खुद ही रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित किशोर का कहना है कि वे एक ही स्कूल के छात्र हैं, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और दरिंदगी की हदें पार कर दीं।
*The National Commission for Women has taken suo motu cognizance of an incident involving the alleged public molestation, assault, wrongful restraint, and harassment of a young woman and her male companion in Bihar s Jamui district.
— ANI (@ANI) September 21, 2026
Commission Chairperson Vijaya Rahatkar has… pic.twitter.com/tK4esS5zpO
जमुई एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी की दो टूक, कहा- गलत रास्ते पर चलोगे, तो ठोके जाओगे
डील करूं या सर्वनाश : ट्रंप ने UN में ईरान के सामने रखा दो-टूक विकल्प
लिफ्ट बना ‘शौचालय’: गाजियाबाद की सोसाइटी में शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: नया CCTV फुटेज लाएगा सच्चाई सामने? परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते दिखे साहिल वाकोडे
तेहरान के आसमान में रहस्यमयी रोशनी: UFO या कोई सैन्य साजिश?
इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 11 साल का स्वर्णिम सफर
लालबागचा राजा के सामने चोर पकड़ा गया? अभिनेत्री मधु शाह का वीडियो देख भड़के लोग
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा, श्रीलंका को रौंदकर जीता ऐतिहासिक गोल्ड
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: धुरंधर पर सवाल टालकर आदित्य धर ने यामी गौतम पर रखा पूरा फोकस
कोझिकोड: मुर्गियों के बाड़े में घुसा अजगर, एक के बाद एक निगली 4 मुर्गी; रेस्क्यू के दौरान हुआ ऐसा हाल