पंजाब की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। गुरदासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी, आम आदमी पार्टी (AAP) पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने आप नेताओं की तुलना एक ऐसी एक्स-गर्लफ्रेंड से की है जो ब्रेकअप के बाद भी पूर्व प्रेमी के ख्यालों में खोई रहती है।
मेरी याद में पागल है आप पत्रकारों से बात करते हुए चड्ढा ने कहा, उनका हाल उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसा है, जिसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर आगे बढ़ चुका है। वे अब भी मेरे इश्क और प्यार में पागल हैं। मुझे उनकी चिंता होती है कि कहीं मेरी याद में वे अपने हाथ की नसें न काट बैठें। यह तंज पंजाब में दोनों दलों के बीच बढ़ती कड़वाहट को साफ दर्शाता है।
रवनीत बिट्टू पर हमले पर घेरा पठानकोट के पास बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर चड्ढा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, आप डरी हुई है, इसलिए हमारे नेताओं पर हमला कर रही है। जब Z-प्लस सुरक्षा वाले पूर्व मंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।
पंजाब में बीजेपी का नशा मुक्त अभियान बीजेपी पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत कर रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य से नशे, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों का सफाया करना है। यह यात्रा 10 जिलों और 35 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान बीजेपी नेता उन परिवारों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने अपनों को नशे की लत में खोया है।
कानून-व्यवस्था पर उठते सवाल इस बीच प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था भी बीजेपी के निशाने पर है। अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पंजाब में अपराधी बेखौफ हैं और पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी का संकल्प अब पंजाब में डबल इंजन की सरकार लाकर राज्य को पहली पंक्ति में खड़ा करने का है।
*Gurdaspur, Punjab: BJP MP Raghav Chadha says, Their (AAP) condition is just like that ex-girlfriend whose boyfriend has left her, moved ahead, and moved on in life, but she is still obsessed and madly in love with me. I am worried about them that one day, in my longing, they… pic.twitter.com/vNjyImx1KM
— IANS (@ians_india) September 18, 2026
आईफोन 18 प्रो की दीवानगी: दिल्ली-मुंबई के स्टोर्स के बाहर रात भर डटे रहे ग्राहक
छत्तीसगढ़ में आज उमस का सितम: इन 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी जगह खिलेगी धूप
22 मिनट की टैक्सी और ₹9,580 का बिल: नॉर्वे में भारतीय पर्यटक को लगा 440 वोल्ट का झटका
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम: अब देरी हुई तो कोर्ट के चक्कर काटने होंगे, 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था
लालबागचा राजा के दर पर अंबानी परिवार: मुकेश, अनंत और राधिका ने बप्पा से मांगा आशीर्वाद
दायरा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो: करीना और पृथ्वीराज की कॉप थ्रिलर पर बंटी दर्शकों की राय
आदिपुरुष और रामायण से रिजेक्ट हुए देव शर्मा, अब खुद श्रीराम बनकर पर्दे पर मचाएंगे धमाल
बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ती दिखी MG Windsor EV: क्या कार में खराबी थी या ड्राइवर की बड़ी चूक?
टाटा में सत्ता का महासंग्राम: एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर भड़के नोएल टाटा, जानिए क्या है विवाद की असली वजह
PoK पर चीन-पाकिस्तान की नई साजिश को भारत ने नकारा, 1963 के समझौते को बताया अवैध