नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए दिल्ली सरकार का समर्पित ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन पोर्टल लॉन्च किया।
खुद बनीं पहली डोनर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोर्टल लॉन्च करते ही अपना संकल्प पत्र भरा और दिल्ली की पहली रजिस्टर्ड ऑर्गन डोनर बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने कहा कि अंगदान सेवा की सबसे सच्ची भावना है और एक व्यक्ति का यह फैसला कई जिंदगियां बचा सकता है।
डिजिटल पोर्टल से आसान हुआ अंगदान दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए इस नए पोर्टल (https://cfwcst.delhi.gov.in/dhb/OrganTissuePledge.aspx) के जरिए अब कोई भी नागरिक घर बैठे अंगदान की प्रतिज्ञा ले सकता है। पंजीकरण पूरा होते ही सिस्टम से डिजिटल प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) तुरंत जनरेट हो जाता है, जिसे नागरिक डाउनलोड कर सकते हैं।
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का लक्ष्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन को समर्पित इस अभियान के तहत राजधानी में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में 2500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने खुद रक्तदान कर आम जनता और युवाओं को इस नेक काम के लिए प्रोत्साहित किया।
खाटू श्याम मंदिर में महायज्ञ रक्तदान शिविर से पूर्व, मुख्यमंत्री ने दिल्ली धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ में भाग लिया। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में 17 हजार ट्रस्टी और दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए।
17 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान यह जनसेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। दिल्ली सरकार का उद्देश्य अंगदान को एक जन-आंदोलन का रूप देना है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
On the birthday of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji, launched Delhi’s Online Organ Donation Pledge Campaign and registered my own pledge to donate my organs.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 17, 2026
Organ donation carries a profound thought within it. Even after one life’s journey is complete, it can become… pic.twitter.com/3Clqgr03Fi
पुल से नीचे नदी में फेंका बेजुबान कुत्ता, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान का बड़ा दावा, कहा- आदित्य ठाकरे ने अपराध किया है, सबूत मौजूद हैं
अभिषेक शर्मा का धमाका: रोहित और विराट के बड़े रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त
अब खुद रोबोट बना रहे हैं रोबोट: चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा नया मॉडल
सेमीकॉन इंडिया 2026: दुनिया देख रही भारत का दम, पीएम मोदी ने पेश किया चिप-मेकिंग का विजन
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 35 नहीं, सिर्फ 30 गेंदों में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
मिग-29 क्रैश का झूठा वीडियो: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का सच जानकर रह जाएंगे दंग
दिल्ली में थमा DTC बसों का पहिया: सैलरी नहीं, इन 9 मांगों के लिए सड़क पर उतरे ड्राइवर-कंडक्टर
दुश्मन के अड्डे में पहले घुसेगा गन वाला Robot Dog, भारत-US सैन्य अभ्यास में दिखा भविष्य का युद्ध
बिग बॉस 20: आसिफ और अमन में घमासान, कप्तानी की रेस में गुल्लू और माही ने मारी एंट्री