भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास 2026 का 22वां संस्करण भविष्य के युद्धों की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है। उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे इस युद्धाभ्यास में टेक्नोलॉजी का ऐसा संगम देखने को मिला है, जिसने रक्षा विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है।
रोबोटिक डॉग्स और ड्रोन्स की सर्जिकल स्ट्राइक
इस अभ्यास का सबसे रोमांचक हिस्सा बिल्डिंग क्लीयरेंस ड्रिल रही। आम तौर पर जहां सैनिक जान जोखिम में डालकर कमरे के अंदर घुसते हैं, वहां अब रोबोटिक डॉग्स और एडवांस ड्रोन्स मोर्चा संभाल रहे हैं। ये रोबोटिक डॉग्स इमारतों के अंदर छिपे दुश्मनों की सटीक लोकेशन का पता लगाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोबोटिक डॉग, जिसके ऊपर घातक गन माउंट की गई है, पहाड़ी इलाकों में आसानी से चढ़ाई कर रहा है। इसे दूर बैठे सैनिक कंट्रोल कर रहे हैं। इससे सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और दुश्मन को संभलने का मौका नहीं मिलता।
इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप का दम
औली में पहाड़ी इलाकों को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप की क्षमताओं को परखा जा रहा है। यहां ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम का इस्तेमाल कम से कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ दुश्मन की निगरानी करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया गया, जो किसी भी मोर्चे पर दुश्मन को नेस्तनाबूद करने में सक्षम हैं।
600 जांबाजों का साझा तालमेल
इस संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत और अमेरिका के करीब 600 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। 15 सितंबर को इसके उद्घाटन समारोह में मेजर जनरल अमरेश गुंजन और कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने शिरकत की। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में एक साथ घातक ऑपरेशन को अंजाम देना है।
नई टेक्नोलॉजी, नई रणनीति
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अभ्यास केवल हथियारों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि बहु-डोमेन युद्ध (Multi-domain warfare) के लिए दोनों देशों की तैयारी है। नई तकनीक का इस्तेमाल यह साफ कर रहा है कि आने वाले समय में युद्ध के मैदान में इंसानी ताकत के साथ-साथ एआई आधारित मशीनें जीत और हार का फैसला करेंगी।
US and Indian Army soldiers trained together in counter-terrorism operations during Exercise Yudh Abhyas 2026 at Auli, Uttarakhand.
— PB-SHABD (@PBSHABD) September 17, 2026
The drill simulated close-quarter scenarios with assault teams supported by drones, robotic dogs, canines and snipers.
Follow the complete story… pic.twitter.com/0u5OXhNEb5
लखनऊ हिट-एंड-रन मामला: अपर्णा यादव के लव जिहाद वाले दावे पर सियासी घमासान
आदित्य ठाकरे की बढ़ीं मुश्किलें: दिशा सालियान के पिता ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस
क्या आज इतिहास रचेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिलने के आसार
Rise and Fall 2: वीरेंद्र सहवाग की मेजबानी में मचेगा धमाल, स्वरा भास्कर और करण पटेल समेत ये सितारे मचाएंगे तहलका
समुद्र में भिड़े भारत-पाकिस्तान के युद्धपोत: टकराकर चकनाचूर हुआ पाक जहाज, भारत ने दी कड़ी चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन: बिहार में सेवा संकल्प से गूंजी बधाई, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
बिहार में बाढ़ से त्रस्त जनता, मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर सियासी संग्राम
लाल ग्रह का अनोखा नजारा: मंगल पर नीला होता है सूर्यास्त, धरती से छोटा दिखता है सूर्य
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का रिश्ता खत्म, मंगेतर ने पोस्ट शेयर कर किया सगाई टूटने का ऐलान
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों ने दी बधाई, नेतृत्व की जमकर की सराहना