रियलिटी शो राइज एंड फॉल अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। सत्ता, रणनीति और खेल के इस महासंग्राम में इस बार ड्रामा का लेवल और भी ऊंचा होने वाला है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
वीरेंद्र सहवाग थामेंगे कमान पहले सीजन में अशनीर ग्रोवर की मेजबानी देखने के बाद, इस बार शो के होस्ट के रूप में क्रिकेट के मैदान के धुरंधर वीरेंद्र सहवाग नजर आएंगे। बतौर होस्ट यह उनका पहला रियलिटी शो है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।
इन बड़े नामों पर लगी मुहर शो के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के नामों की झलक साफ दिखाई दे रही है। स्वरा भास्कर और करण पटेल की एंट्री ने शो को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इनके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला का नाम भी लगभग पक्का माना जा रहा है। इन सितारों का जुड़ना शो में जबरदस्त तड़का लगाने वाला है।
क्या है गेम का फॉर्मेट? यह शो कुल 15 कंटेस्टेंट्स के इर्द-गिर्द घूमेगा। सभी प्रतियोगी 42 दिनों तक टावर और बेसमेंट में रहेंगे। यहाँ उन्हें पावर गेम और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को अल्टीमेट रूलर साबित करना होगा।
कहां और कब देखें? मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए तारीख का ऐलान कर दिया है। राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकेंगे।
किन और सितारों के नाम चर्चा में? फिलहाल कुछ नाम अभी भी गुप्त रखे गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतमी कपूर, रोहित रॉय और रोनित रॉय जैसे टीवी जगत के बड़े सितारों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इनकी एंट्री पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। आने वाले दिनों में बाकी कंटेस्टेंट्स से भी पर्दा उठ सकता है।
26th Sept se maza toh bahut aayega 🙌
— prime video IN (@PrimeVideoIN) September 17, 2026
Watch #RiseAndFallS2, Sept 26, on Prime Video and MX Player, for free.#virendersehwag @banijayasia #karanpatel @Shehzad_Ind #priyankachaharchoudhary @reallyswara pic.twitter.com/ZVCKto0uAX
सऊदी अरब का F-15 गिराने का दावा: हूतियों ने जारी किया मलबे का वीडियो, क्या सच है हकीकत?
बिग बॉस 20: आसिफ और अमन में घमासान, कप्तानी की रेस में गुल्लू और माही ने मारी एंट्री
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर क्यों जले 76 हजार दीप? जानिए आशीर्वाद के दीप का खास संदेश
सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड: 300 से ज्यादा फिल्मों से रचा इतिहास
UPTET 2026: 72 हजार आपत्तियों पर आयोग का बड़ा फैसला, 71 हजार खारिज; छात्रों को केवल एक राहत
अब मेडिकल स्टोर पर CCTV की पैनी नज़र: पर्ची वाली दवाओं की बिक्री के लिए सरकार का नया फरमान
वडनगर में गूंजे सेवा संकल्प : पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह ने भरी हुंकार
कैटरीना कैफ के वजन पर भद्दे कमेंट्स से बिफरे अली जफर, पूछा- महिलाओं को जज करने का अधिकार किसने दिया?
9 चौके, 8 छक्के और इतिहास: पाकिस्तानी ऑलराउंडर माज सदाकत ने CPL में मचाया तहलका, हेटमायर का रिकॉर्ड ध्वस्त
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की दो टूक: भारत-चीन को दी चेतावनी, नए प्रतिबंधों की तैयारी