बिग बॉस 20 के घर में दसवें दिन का सफर काफी तूफानी रहा। कप्तानी टास्क को लेकर घर में दो धड़े बन गए, जहां आसिफ खान और अमन गांधी के बीच तीखी झड़प ने माहौल को गर्मा दिया।
आसिफ और अमन के बीच तीखी बहस कप्तानी टास्क के दौरान आसिफ खान ने अमन गांधी के गेम प्लान पर सीधे तौर पर सवाल खड़े कर दिए। यह बहस इतनी बढ़ गई कि अमन ने आसिफ को लो IQ और घटिया दिमाग तक कह दिया। इस विवाद ने घर के रिश्तों में दरार और स्पष्ट कर दी है।
काजी को लेकर उलझन में आसिफ विवाद के बाद काजी तौकीर भावुक नजर आए और उन्होंने आसिफ को गले लगाया। हालांकि, आसिफ ने बाद में अपनी शंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि काजी का यह रूप असली है या गेम का हिस्सा।
गुल्लू बने कप्तानी के पहले दावेदार कप्तानी टास्क में फीमेल कंटेस्टेंट्स को मेल सदस्यों पर रंग डालना था। यह टास्क काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू अपनी रणनीति के दम पर कप्तानी के पहले दावेदार बनने में सफल रहे।
रील चैलेंज में दिखी एक-दूसरे की खिंचाई तनाव के बीच बिग बॉस ने रील चैलेंज दिया, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे की नकल उतारकर खिंचाई की। अरिश्फा, रीति तिवारी, आम्रपाली और ईशा समेत सभी ने एक-दूसरे को टारगेट किया। इस चैलेंज के दौरान घर के अंदर की दबी हुई कुंठाएं बाहर निकलकर आईं।
रीति और माही की कप्तानी की दौड़ में धमाकेदार एंट्री रील चैलेंज के नतीजों ने खेल पलट दिया। रीति तिवारी और माही विज को सबसे ज्यादा 15-15 लाइक्स मिले। अब गुल्लू, रीति और माही कप्तानी की रेस में आमने-सामने हैं। कनिका मान भी 14 लाइक्स के साथ इस दौड़ के बेहद करीब हैं।
आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन घर का अगला कप्तान बनता है। बिग बॉस 20 रोजाना रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है।
Love him or hate him.. you can’t deny this 1 vs 5 and #AasifKhan stood his ground 😭🔥
— ᎪЯ𐌼𐀁𐀁Ŋ ×̷̷͜×̷ (@A_xArmaan_Live) September 17, 2026
AASIF KHAN.. YOU BEAUTY!!!!
YOU ABSOLUTELY COOKED 🔥
That’s the kind of solo performance we’re here for 😭❤️🔥#BiggBoss20 #BB20 #AasifKeApne pic.twitter.com/Cc4psjhfJl
पेरिस के एफिल टॉवर से दिल्ली तक छाया मोदी का 76वां जन्मदिन, देशभर में सेवा पखवाड़ा का आगाज
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: पुतिन ने की तारीफों की बौछार, ट्रंप ने दी बधाई, क्या रूस-अमेरिका के बीच फंसा भारत?
अस्सलाम-अलैकुम बोला तो मिला ट्रांसफर? बंगाल में IPS अधिकारी का वीडियो बना विवाद की जड़
प्रशासनिक लापरवाही पर अनोखा विरोध: दफ्तर की मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते
मेज पर पिल्ले और दफ्तर में बवाल: नासिक में अनोखे विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन को हिलाया
हम भारत से हथियार की होड़ में नहीं : पाकिस्तानी सेना ने पहली बार सैन्य शक्ति को दी स्वीकारोक्ति
UN में भारत का प्रहार: पाकिस्तान बना आतंक की फैक्ट्री , लादेन और जैश-लश्कर का कनेक्शन उजागर
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बॉलीवुड और टीवी हस्तियों ने बांधी तारीफों की झड़ी
अवैध कब्जे खाली करे पाकिस्तान , भारत ने चीन के साथ बनी बाउंड्री कमीशन को सिरे से नकारा
हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं... : राम मंदिर फैसले पर स्वरा भास्कर के पुराने बयान ने मचाया बवाल