प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बिहार में उत्साह का माहौल है। राज्य भर के एनडीए नेताओं ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इस अवसर पर बिहार में विशेष सेवा संकल्प अभियान का आगाज भी किया गया है।
सेवा संकल्प से जन-सेवा का संकल्प बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से हुई, जिसके तहत शाम सात बजे दीप प्रज्वलन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब सरकार आपके द्वार के रूप में प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा। मार्च 2027 तक कायाकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
दिनकर की पंक्तियों से सराहा नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों के जरिए प्रधानमंत्री के कर्मठ व्यक्तित्व को नमन किया। उन्होंने वसुधा का नेता शीर्षक वाली कविता साझा करते हुए पीएम मोदी की कार्यशैली और विघ्नों के बीच निरंतर काम करने की उनकी क्षमता की सराहना की।
वहीं, बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी ने मां श्यामा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने कामना की कि भारत माता को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का प्रधानमंत्री का संकल्प जल्द ही सिद्ध हो।
अभिभावक के रूप में दी बधाई केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को अपना अभिभावक बताते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत माना। जेडीयू की ओर से भी विशेष पोस्टर जारी किए गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी का यह जन्मदिन बिहार में न केवल एक राजनीतिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, बल्कि इसे जन-कल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की दिशा में एक बड़े संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
नए भारत के शिल्पकार को #जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 17, 2026
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित… pic.twitter.com/S4DJTUiPWp
यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव: 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड: 300 से ज्यादा फिल्मों से रचा इतिहास
ट्रंप का टैरिफ हथियार तैयार: क्या रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगेगा 100% शुल्क?
लाल ग्रह का अनोखा नजारा: मंगल पर नीला होता है सूर्यास्त, धरती से छोटा दिखता है सूर्य
क्या एक फोन कॉल ने बदल दी UPI की तस्वीर? PM मोदी पर लगा अमेरिका के आगे सरेंडर करने का आरोप
सर जी, कैसा लगा आइडिया? शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को एक दिन पहले क्यों दी बधाई?
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल संभालेंगे वनडे की कमान, श्रेयस अय्यर को टी20 की कमान
पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन: बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, अक्षय कुमार और रवि किशन ने खास अंदाज में किया विश
क्या ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली में बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? चौंकाने वाले दावे से मची हलचल
UPTET 2026: 72 हजार आपत्तियों पर आयोग का बड़ा फैसला, 71 हजार खारिज; छात्रों को केवल एक राहत