पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो एक बार फिर चर्चा में हैं। खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात बुशरा बानो का अचानक तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब स्टेट आर्म्ड पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेजा गया है।
वीडियो से शुरू हुआ विवाद तबादले के पीछे की मुख्य वजह एक वीडियो को माना जा रहा है, जिसे बुशरा बानो ने 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने यूपीएससी की अपनी सफलता की यात्रा के बारे में बताया था। वीडियो की शुरुआत उन्होंने अस्सलाम अलैकुम से की, बीच में इंशाहल्लाह कहा और अंत जजाकल्लाह शब्द के साथ किया।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक मंच पर धार्मिक शब्दों के बजाय जय हिंद या वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय संबोधन का इस्तेमाल करना चाहिए था।
हिंदू लीगल फंड की शिकायत मामला तब और गरमा गया जब हिंदू लीगल फंड ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से औपचारिक शिकायत की। शिकायत में तर्क दिया गया कि एक पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक संवाद में पूरी तरह तटस्थ रहना चाहिए। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान धार्मिक शब्दावली को प्राथमिकता दी, जो सेवा नियमों के खिलाफ है।
प्रशासन ने दी सफाई विवाद बढ़ते ही राज्य सरकार ने आनन-फानन में तबादला सूची जारी की। हालांकि, आधिकारिक ट्रांसफर ऑर्डर में किसी भी विवाद का जिक्र नहीं है। प्रशासन ने इसे महज एक नियमित प्रशासनिक फेरबदल करार दिया है।
अधिकारी में बदलाव बुशरा बानो के स्थान पर पार्थ घोष को खड़गपुर का नया एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सीआईडी के एडीजी समेत कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। फिलहाल, इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों और सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
*🚨 IPS Officer Bushra Bano Transferred
— The Bharat Post (@TheBharatPost__) September 15, 2026
IPS officer Bushra Bano has reportedly been transferred to the State Armed Police following a controversy over her public remarks and use of religious expressions.
The move has sparked political reactions, with discussions around… pic.twitter.com/OKawCxa3rH
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: राष्ट्र के दिग्गजों ने दी बधाई, सुशासन के नए युग की सराहना
टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन फिर बने चेयरमैन, 2032 तक संभालेंगे कमान
बिग बॉस 20 में मचा घमासान: अरिश्फा खान को मिली रेप की धमकी, ScoutOP के बयानों पर भड़के फैंस
यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर: पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने छोड़ी बीजेपी, 13 साल बाद सपा में घर वापसी
75 हजार रुपये और एक बड़ा सपना: अनिल अग्रवाल ने कैसे खरीदी मुंबई में अपनी पहली जमीन ?
पुल से नीचे नदी में फेंका बेजुबान कुत्ता, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
क्या एक फोन कॉल ने बदल दी UPI की तस्वीर? PM मोदी पर लगा अमेरिका के आगे सरेंडर करने का आरोप
क्या RBI भी बढ़ाएगा ब्याज दर? US Fed के फैसले से आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा सीधा असर
NTA का मेगा एग्जाम कैलेंडर जारी: UGC NET से लेकर CUET PG तक, नोट कर लें नई तारीखें
रील के लिए दरिंदगी: हाथ बांधकर मासूम पर बरसाए कोड़े, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून