नई दिल्ली: अरब सागर में एक बार फिर पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत सामने आई है। इस बार एलओसी (LOC) के बजाय समंदर की लहरों के बीच भारतीय वॉरशिप और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज के बीच टक्कर की खबर है। इस घटना के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना नॉर्थ अरब सागर की है। भारतीय युद्धपोत रूटीन निगरानी मिशन पर था, तभी पाकिस्तानी जहाज ने बेहद तेज रफ्तार में भारतीय पोत के पास आकर असुरक्षित तरीके से दिशा बदली। इस लापरवाही के कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
पाकिस्तान के इस गैर-पेशेवर व्यवहार को भारत ने बेहद गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। भारत ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट का यह आचरण न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना भी है।
भारत का कहना है कि यह घटना अप्रैल 1991 में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य अभ्यास संबंधी समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है। इस समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में दोनों देशों के सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों के लिए एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सख्त नियम हैं।
दोनों देशों के बीच हुए इस द्विपक्षीय समझौते का मुख्य उद्देश्य समुद्र में किसी भी तरह की अनहोनी या दुर्घटना को रोकना है। इसमें स्पष्ट नियम हैं कि सैन्य अभ्यास के दौरान या आवाजाही के वक्त दोनों देश एक-दूसरे को अग्रिम सूचना देंगे और युद्धपोतों के बीच एक निश्चित दूरी बरकरार रखेंगे। पाकिस्तान का यह कृत्य इन अंतरराष्ट्रीय मानकों और आपसी समझ का सरासर उल्लंघन है।
फिलहाल, टकराने वाले जहाजों के नाम और घटना के सटीक स्थान का खुलासा सुरक्षा कारणों से नहीं किया गया है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को सख्त हिदायत दी है कि वह भविष्य में ऐसी हरकतों से बाज आए।
India summons Pakistan’s Charge d’Affaires to lodge a strong protest over the unacceptable and unprofessional conduct of Pakistani naval units at sea that led to a collision with a unit of the Indian Navy.#India #Pakistan #IndianNavy #Diplomacy pic.twitter.com/bQOdehJmRb
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 16, 2026
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान
वॉटरफॉल पर मौत का मंजर! झरने के नीचे मजे कर रहे थे लोग, तभी ऊपर से गिरा विशाल सांप
EPF का दायरा बढ़ा: अब 25,000 रुपये तक वेतन पाने वालों को मिलेगा PF, पेंशन और बीमा का सुरक्षा कवच
पीएम मोदी का अनोखा जन्मदिन: पटना में गंगा किनारे 76 किलो दूध से हुआ दुग्धाभिषेक
हनोई में मातम: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
UCC पर जदयू का सख्त स्टैंड: नीतीश कुमार की राय हमारे लिए गीता के समान
दिशा सालियान केस से खुलेगा सुशांत की मौत का राज? BJP विधायक ने किए सनसनीखेज दावे
संगरूर सुसाइड केस: परिवार से मिले BJP सांसद तरुण चुघ, पंजाब सरकार पर लगाए संगीन आरोप
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! तीसरे T20 में श्रेयस अय्यर बदलेंगे टीम की सूरत
शी जिनपिंग की तबीयत बिगड़ने का दावा: भारत दौरे के बाद हुआ इमरजेंसी इलाज?