बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार के छातापुर से बीजेपी विधायक और सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने दावा किया है कि दोनों मामलों के बीच गहरा संबंध है।
दिशा केस सुलझा तो सुशांत के कातिल पकड़े जाएंगे नीरज सिंह बबलू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआत से ही उनका मानना रहा है कि सुशांत की हत्या हुई थी। उन्होंने जोर देकर कहा, यदि दिशा सालियान का केस समय रहते सुलझा लिया जाता, तो सुशांत के असली कातिलों की पहचान बहुत पहले हो चुकी होती।
तत्कालीन उद्धव सरकार पर सबूत मिटाने का आरोप बीजेपी विधायक ने महाराष्ट्र की पिछली उद्धव ठाकरे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में रहते हुए तत्कालीन सरकार ने मामले को दबाने के लिए हर संभव कोशिश की। नीरज के अनुसार, सच को बाहर आने से रोकने के लिए सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई और तथ्यों को जानबूझकर छिपाया गया।
बड़े और ताकतवर लोगों का हाथ नीरज सिंह बबलू ने यह भी दावा किया कि इन दोनों मौतों के पीछे राज्य के बेहद प्रभावशाली और ताकतवर लोगों का हाथ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जब मामले में जांच की दिशा बदल रही है, तो जल्द ही वह सच सामने आएगा जिसे सालों तक पर्दे के पीछे रखा गया था।
क्या है पूरा मामला? 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत एक ऊंची इमारत से गिरने से हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जहां मुंबई पुलिस और CBI की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया गया, वहीं परिजनों ने हमेशा इसे हत्या करार दिया।
बंबई हाईकोर्ट की नई पहल दिशा के पिता की अपील के बाद, सितंबर 2026 में बंबई हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI जांच के निर्देश दिए हैं। अब दिशा की मौत के मामले में FIR दर्ज की जाएगी और सबूतों को सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश किया जाएगा। यह कानूनी कदम सुशांत केस की गुत्थी सुलझाने में भी निर्णायक साबित हो सकता है।
#WATCH | Saharsa, Bihar | BJP leader Neeraj Singh Bablu says, When Sushant (Singh Rajput) died, when he was murdered, we went to Mumbai. From the moment we learned the details of the story, we have consistently maintained that Sushant was murdered and that the murder of Disha… pic.twitter.com/oCouIzmhh4
— ANI (@ANI) September 16, 2026
IND vs AFG: तीसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, मिस्ट्री बॉय वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
नागपुर अब आधिकारिक पर्यटन जिला : कारोबारियों को 10 साल तक मिलेगी सब्सिडी, पर्यटन क्षेत्र में आएगी बहार
ब्रिक्स सम्मेलन: बांग्लादेश के लिए भारत ने क्यों भेजे थे दो निमंत्रण? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 19 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
जान जोखिम में डाल डगमगाती नाव: गंगा की लहरों पर सवार दर्जनों बाइक और यात्री, वीडियो देख सहम जाएंगे आप
रूस के दौरे पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ: रक्षा संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
जसप्रीत बुमराह का ऐतिहासिक कारनामा: भारत में तीनों फॉर्मेट में 50+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
मक्का के पास मंडराया ड्रोन का खतरा: भारत ने जताई गंभीर चिंता
यूसीसी पर ओवैसी का तीखा हमला: बोले- 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी
मणिपुर में फिर दहला कुकी समुदाय: खेत में काम करती दो महिलाओं की निर्मम हत्या, हिंसा की आग में झुलस रहा राज्य