आसमान में खौफ: टेकऑफ के बाद टूटा विमान का पैनल, यात्रियों की चीखों से गूंजा केबिन
News Image

ईरान में मंगलवार को एक विमान सफर के दौरान बड़ा हादसा टल गया। सेपेहरन एयरलाइंस (Sepehran Airlines) की एक घरेलू उड़ान उस समय मुसीबत में फंस गई, जब टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। मशहद से करमानशाह जा रहे इस बोइंग 737 में सवार यात्रियों के लिए यह अनुभव बेहद डरावना रहा।

टेकऑफ के तुरंत बाद आई तकनीकी दिक्कत विमान ने मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में तकनीकी खराबी सामने आ गई। खबरों के अनुसार, उड़ान भरते समय विमान के टायर का एक हिस्सा (ट्रेड) अलग हो गया, जिससे इंजन को भी नुकसान पहुंचा। विमान में जोरदार कंपन महसूस होने लगा, जिसके बाद पायलटों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट मोड़ने का साहसी फैसला लिया।

लैंडिंग के दौरान टूटा केबिन का छत सबसे भयावह दृश्य विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त देखने को मिला। झटका लगने के कारण विमान के केबिन की आंतरिक छत के कई पैनल टूटकर सीधे सीटों पर बैठे यात्रियों के ऊपर जा गिरे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में केबिन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। लोग घबराहट में चिल्लाते और मदद के लिए या अली के नारे लगाते सुनाई दिए।

बाल-बाल बचे यात्री गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। विमान के सुरक्षित रनवे पर रुकते ही यात्रियों और क्रू मेंबर्स को तत्काल बाहर निकाला गया। एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें बाद में दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य (करमानशाह) के लिए रवाना किया गया।

सेपेहरन एयरलाइंस की सुरक्षा पर उठे सवाल यह पिछले कुछ हफ्तों में सेपेहरन एयरलाइंस के विमान के साथ हुई दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 25 अगस्त को भी तेहरान से मशहद जा रही इसी एयरलाइंस के एक विमान का नोज लैंडिंग गियर टूट गया था, जिसके बाद विमान रनवे से बाहर निकल गया था। बार-बार हो रही इन तकनीकी खामियों ने कंपनी के संचालन और विमानों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, नागरिक उड्डयन विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

UPI Tap & Pay: अब बिना QR कोड स्कैन किए और बिना इंटरनेट के भी होगा पेमेंट!

Story 1

मुंबई: लालबागचा राजा के दर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत

Story 1

काजी कैंप पर मिसाइल दागकर दिखाओ : ओवैसी की बीजेपी विधायक को खुली चुनौती

Story 1

मैथ्यू रेनशॉ का प्रहार: 10 साल के सूखे को खत्म कर जड़ा पहला वनडे शतक, जिम्बाब्वे पस्त

Story 1

रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने दूसरे सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

Story 1

दिल्ली के छात्रों को मिलेगी राहत: सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार बनाएगी 10 हजार हॉस्टल

Story 1

सलमान खान का भाई वाला स्वैग : सोहेल के घर बप्पा की विदाई में जमकर हुई मस्ती

Story 1

जन्मदिन से पहले शत्रुघ्न सिन्हा की PM मोदी के लिए दोस्ताना पोस्ट, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Story 1

अरब सागर में भारत-पाक नौसेना की भिड़ंत: भारतीय युद्धपोत के पास आया पाकिस्तानी जहाज, दिल्ली ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

Story 1

आरती के दौरान सलमान खान से हुई बड़ी चूक, बहन अर्पिता ने सबके सामने ऐसे सुधारा