ईरान में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मशहद से करमानशाह जा रहे सेपेहरन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही एक टायर हवा में उखड़ गया। इस तकनीकी खराबी ने हवा में मौजूद यात्रियों की जान हलक में सुखा दी।
कांप उठा पूरा विमान जैसे ही टायर अलग हुआ, विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह बुरी तरह डगमगाने लगा। विमान में कंपन इतनी जोरदार थी कि ओवरहेड कंपार्टमेंट (सामान रखने की जगह) टूटकर नीचे गिर गए। यात्रियों पर सामान की बौछार होने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
यात्रियों की चीखें और या अली की गूंज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान के अंदर का खौफनाक मंजर कैद है। डरे हुए यात्री जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और अपनी जान बचाने के लिए खुदा को याद कर रहे थे। कुछ यात्रियों को दहशत में या अली, या अली कहते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।
पायलट की सूझबूझ से बची जान हादसे की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी। उसने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट ले जाने का फैसला किया। जमीन पर पहले से ही इमरजेंसी सेवाएं तैनात थीं। पायलट ने कुशलता दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
जांच के आदेश इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल, विमान में हुई इस तकनीकी खराबी की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।
Sepehran Airlines Boeing -737 Classic Aircraft from Mashhad to Kermanshah, IRAN. Aicraft returned to Mashhad Airport after declaring an emergency following by technical malfunction during takeoff. An overhead panel can be seen detaching from the ceiling, due to extreme… pic.twitter.com/BTge4FYdyj
— Capt. B. Parthosarothy (@pilotpartho) September 15, 2026
आसमान में मचा तांडव: उड़ान भरते ही फटा टायर, इंजन में घुसे टुकड़े, बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एंट्री: कौन हैं लेडी सिंघम सीमा पाहुजा, जिनके कंधों पर है बड़ी जिम्मेदारी?
वाराणसी के भव्य स्टेडियम में जल्द गूंजेगी क्रिकेट की गूंज, रणजी-WPL के बाद IPL का इंतजार
क्या राशन कार्ड धारकों को सच में मिल रहा फ्री AC? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग
NHAI की 1033 हेल्पलाइन अब होगी स्मार्ट , AI बताएगा आपकी सटीक लोकेशन और तुरंत पहुंचेगी मदद
दिल्ली के छात्रों को मिलेगी राहत: सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार बनाएगी 10 हजार हॉस्टल
UPI पेमेंट पर नया नियम: ₹2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क, जानें आप पर क्या होगा असर
सुशांत और दिशा की मौत: भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा- दोनों हत्याएं आपस में जुड़ी हैं
वृंदावन में दबंगों का तांडव: अस्पताल परिसर में 108 एंबुलेंस कर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
दिल्ली में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: 10,000 छात्रों के लिए बनेंगे सुरक्षित हॉस्टल