जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का बिगुल बजने वाला है। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में भारत का 503 खिलाड़ियों का दल अपना दमखम दिखाने को तैयार है। कुल 768 सदस्यों वाले भारतीय दल से इस बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान पाने की उम्मीदें हैं।
भारत इस बार 35 खेलों में हिस्सा ले रहा है, लेकिन 5 ऐसे खेल हैं जो भारत के लिए पदकों की सबसे बड़ी खदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से खेल हैं और किन दिग्गजों पर टिकी हैं हमारी उम्मीदें।
एथलेटिक्स ऐतिहासिक रूप से भारत के लिए पदकों का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। 19 संस्करणों में भारत ने इस खेल में कुल 283 मेडल जीते हैं। जैवलिन थ्रो के बादशाह नीरज चोपड़ा से लेकर अविनाश साबले और पारुल चौधरी तक, ट्रैक और फील्ड में भारतीय एथलीट इस बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
निशानेबाजी में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। एशियन गेम्स में अब तक 80 मेडल जीत चुके भारतीय शूटर्स ने पिछले गेम्स में 22 मेडल झटके थे। इस बार मनु भाकर, ईशा सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे धुरंधर निशानेबाज स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बहुत प्रभावशाली रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स की सफलता के बाद बॉक्सर्स का मनोबल सातवें आसमान पर है। लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार और सचिन सिवाच जैसे बॉक्सर देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का दम रखते हैं।
क्रिकेट में भारत का दबदबा साफ दिख रहा है। पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि महिला टीम की बागडोर हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। दोनों ही टीमें स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। इस बार 30 खिलाड़ियों का मेडल पहनना लगभग तय माना जा रहा है।
कुश्ती के अखाड़े में भारतीय पहलवान हमेशा से ही देश का सिर गर्व से ऊंचा करते रहे हैं। अब तक 65 मेडल जीत चुके भारत के लिए अमन सहरावत, अंतिम पंघाल और दीपक पूनिया जैसे पहलवान मेडल की उम्मीद हैं। पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए इस बार भी मैट पर भारतीय पहलवानों की बादशाहत की उम्मीद है।
एशियन गेम्स 2026 में फैंस की निगाहें मुख्य रूप से अनुभवी और युवा सितारों के मिश्रण पर होंगी। जलिंन थ्रो में नीरज चोपड़ा, शूटिंग में मनु भाकर और क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों की मौजूदगी टीम इंडिया को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बनाती है।
क्या भारतीय दल इस बार एशियन गेम्स में पदकों का नया कीर्तिमान स्थापित कर पाएगा? इसका जवाब 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस रोमांचक खेल महाकुंभ में मिलेगा।
𝐅𝐨𝐮𝐫 𝐫𝐮𝐧𝐧𝐞𝐫𝐬. 𝐎𝐧𝐞 𝐝𝐫𝐞𝐚𝐦. 𝐎𝐧𝐞 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐢𝐜 𝐟𝐢𝐧𝐢𝐬𝐡. 🏃🥇
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2026
The men’s 4x400m relay team ended India s 60-year wait for Asian Games gold with a breathtaking finish at Hangzhou 2022.💪
Relive the golden run and get ready to cheer for Team India at the… pic.twitter.com/n6BDz7B8TE
यूपी में आज फिर बदलेंगे मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें ताजा हाल
धरती से खुद प्रकट हुए थे गणपति: घने जंगलों के बीच 200 साल से अटूट है भक्तों का विश्वास
यूसीसी पर ओवैसी का तीखा हमला: बोले- 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी
क्या 2029 से पहले देशभर में लागू होगा UCC? अमित शाह के बयान से सियासत गरमाई, विपक्ष ने खोला मोर्चा
दिल्ली के 10,000 छात्रों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना: सत्य निकेतन हादसे के बाद सीएम का बड़ा कदम
बिग बॉस 20: ईशा रिखी का बड़ा खुलासा, एक्स-पति बादशाह पर लगाया चीटिंग का आरोप?
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, भागने की कोशिश में गिरा; अब हत्या के प्रयास का केस
पटना में छात्रों का उबाल: 70वीं BPSC और दरोगा भर्ती रद्द करने की मांग, सीएम हाउस मार्च पर अड़े प्रदर्शनकारी
दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ी राहत: 10,000 छात्रों के लिए बनेंगे हाई-टेक हॉस्टल
बाढ़ के बीच अपनी शादी के सवाल पर भड़कीं अक्षरा सिंह, कहा- लोग भूख से तड़प रहे और आपको मेरी पड़ी है?