गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने चकमा देने की नाकाम कोशिश की, वहीं पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं।
गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश पुलिस के अनुसार, कल्याण बैंसला अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने उसे 15 सितंबर को दौसा और राजगढ़ के बीच धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बनाया और भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ा। उसे मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके साथ उसके चचेरे भाई लवनीश गुर्जर को भी हिरासत में लिया गया है।
अब हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई शुरुआत में पुलिस ने इसे लापरवाही का मामला माना था, लेकिन CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस का रुख सख्त हो गया। अब FIR में BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है। इसके साथ ही, महिला का पीछा करने (धारा 78) और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने (धारा 79) से संबंधित गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं।
क्या था पूरा मामला? 13 सितंबर की सुबह सिया अपनी स्पोर्ट्स बाइक पर जा रही थी, तभी एक सफेद मारुति सियाज कार ने उसका पीछा करना शुरू किया। सिया का आरोप है कि कार चालक लगातार उन्हें रोकने का इशारा कर रहा था और नशे में लग रहा था। कुछ देर बाद कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।
आरोपी और पीड़िता के दावे टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में उसने सफाई दी कि वह सिर्फ बाइक सवारों को गति कम करने के लिए कह रहा था और भीड़ के डर से वहां से भागा। वहीं, आरोपी के वकील ने सिया पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए स्टंट कर रही थीं। इन दावों को खारिज करते हुए सिया ने कहा, अगर दुर्घटना अनजाने में हुई थी, तो वह मौके पर रुककर मदद क्यों नहीं कर सकता था?
कौन है कल्याण बैंसला? 33 वर्षीय कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वह एक जिम संचालक और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर खुद को फिटनेस आइकॉन के तौर पर पेश करने वाला बैंसला अब गंभीर कानूनी संकट में है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है, जो उसके एक दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामले में अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
*VIDEO | Gurugram hit and run case: Accused Kalyan Bainsla and Lavnish Gurjar arrested from Rajasthan s Dausa.#Gurugram pic.twitter.com/CycWr84pZQ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2026
हुआवेई मुख्यालय में पुलिस का पहरा और CEO के फरार होने की चर्चा: चीन में घमासान तेज
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद दिल्ली पहुंचीं दिव्या मदेरणा, क्या कांग्रेस Gen-Z को आगे कर बदलेगी गेम प्लान?
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: क्या शहरी नतीजों से बदल पाएगी पंचायत चुनावों की दिशा?
आठवें वेतन आयोग के शोर के बीच पंजाब का बड़ा दांव, क्या अब पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की होगी वापसी?
योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन: बिजनौर के युवक ने सीने पर गुदवाया नेक्स्ट पीएम का टैटू
अंबानी के घर बप्पा का आगमन: क्रिकेट और ग्लैमर की महफिल में दिखा सितारों का जमावड़ा
लद्दाख के जंस्कार में सांस्कृतिक महाकुंभ: फेस्टिवल का आगाज, युवाओं को मिला डिजिटल मंत्र
एजबेस्टन का सुपरस्टार: इंग्लैंड से लौटते ही रजाउल्लाह का इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम, वीडियो वायरल
Emmy Awards 2026: जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, द पिट और विडोज बे का रहा दबदबा; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
किशाऊ डैम प्रोजेक्ट: गृहमंत्री अमित शाह की मध्यस्थता से सुलझेगी 6 राज्यों की उलझन