आरा: बिहार के भोजपुर जिले में बाढ़ का कहर जारी है। इस मुश्किल घड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मदद का हाथ बढ़ाने के लिए शाहपुर पहुंचीं। उन्होंने दामोदरपुर बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित की।
मुश्किल समय में मदद का जज्बा अक्षरा सिंह ने राहत सामग्री बांटने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में वह बिहार की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं। अक्षरा ने कहा कि ऐसे समय में हम सभी को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए, तभी स्थिति में सुधार होगा।
सवाल सुनकर भड़कीं अक्षरा राहत कार्य के दौरान एक पत्रकार ने जब एक्ट्रेस से उनके निजी जीवन और अभिनेता पवन सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तो अक्षरा सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने पत्रकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।
अक्षरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, लोग यहां जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको इस वक्त मेरी शादी की पड़ी है? कम से कम ऐसे मौकों पर तो संवेदनशीलता दिखाइए।
बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का तांडव बिहार में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 15 जिले—पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया इसकी चपेट में हैं। लगभग 50 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं और 575 ग्राम पंचायतों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट चुका है।
*Arrah : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, बांटी राहत सामग्री #AksharaSingh #BiharFlood #Bhojpur #news18biharjharkhand #news pic.twitter.com/Bkw2iX2fBt
— News18 Bihar (@News18Bihar) September 15, 2026
शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था... , कप्तानी के दबाव पर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा
भारत-चीन संबंधों में नया अध्याय: जिनपिंग के लौटते ही ट्रेड की राह के कांटे हटाने पर सहमति
यूसीसी पर ओवैसी का तीखा हमला: बोले- 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी
BSSC परीक्षा: 3 साल का इंतजार, बारिश में सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी; पटना में बवाल
50 घंटे की जंग, 21 विमान और 90 कमांडो: ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
चोटों से बचना मेरी प्राथमिकता : नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद खोला फिटनेस का राज
हवा में टायर टूटा, थर-थर कांपने लगा विमान: ईरान में टला बड़ा हादसा
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: 100 साल पुरानी इबादतगाह या सरकारी ज़मीन पर अवैध ढांचा?
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग: बिहार के सुपर दादा का साहसी कारनामा देख दंग रह गई दुनिया
रामायण का मास्टरस्ट्रोक : जय जय राम के जादू ने बदली रणबीर कपूर की छवि, ट्रोल्स ने मांगी माफी