नई दिल्ली/ढाका: हाल ही में भारत द्वारा आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन की सफलता और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव ने पड़ोसी देशों के समीकरण बदल दिए हैं। एक समय भारत के प्रति बेरुखी दिखाने वाला बांग्लादेश अब अपने सुर बदलता नजर आ रहा है। ढाका ने अब भारत के साथ संबंधों को फिर से पटरी पर लाने और द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने की गुहार लगाई है।
पीएम तारिक रहमान की यात्रा पर पहली बार खुलकर बोले मंत्री बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा सही समय आने पर होगी। मंत्री ने कहा कि यात्रा की तारीखों को लेकर दोनों देशों के बीच चर्चा जारी है और आपसी सहमति बनते ही कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।
बहुपक्षीय मंचों की नहीं, सीधी बातचीत की जरूरत बांग्लादेश अब अपनी कूटनीति में बदलाव ला रहा है। मंत्री हुमायूं कबीर का कहना है कि ढाका भारत के साथ एक नए राजनयिक ढांचे की शुरुआत करना चाहता है। उन्होंने जोर दिया कि दोनों देशों को संबंधों के लिए किसी तीसरे या बहुपक्षीय मंच पर निर्भर रहने के बजाय सीधी द्विपक्षीय बातचीत पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि रिश्ते आपसी सम्मान और व्यावहारिक सहयोग की नींव पर खड़े होने चाहिए।
बदली हुई भाषा: संतुलित नीति पर जोर संबंधों पर अपनी राय रखते हुए मंत्री कबीर ने एक संतुलित नीति की वकालत की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को भारत के साथ अच्छे संबंध तो चाहिए, लेकिन उसे अपनी अन्य प्राथमिकताओं को भी देखना होगा। उनका इशारा साफ था कि बांग्लादेश भारत के साथ रिश्तों को निरंतर चलने वाली प्रक्रिया मानता है, जिसे फिर से मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
BRICS से दूरी का सामने आया सच गौरतलब है कि हाल ही में नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री तारिक रहमान शामिल नहीं हुए थे। अब यह साफ हो गया है कि ढाका इस बात से नाराज था कि उन्हें केवल BIMSTEC के प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया था, न कि औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता के लिए।
BIMSTEC की मेजबानी की तैयारी मौजूदा समय में बांग्लादेश BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) की अध्यक्षता कर रहा है। मंत्री कबीर ने बताया कि ढाका 2027 में BIMSTEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की इस कवायद को बांग्लादेश की क्षेत्रीय कूटनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
#WATCH | Dhaka | When asked about the possible visit of Bangladesh PM Tarique Rahman s to India, Bangladesh’s State Minister for Foreign Affairs Humaiun Kobir says, The visit will take place when the timing is conducive and when discussions lead to a mutually acceptable… pic.twitter.com/YYimcLKdL4
— ANI (@ANI) September 14, 2026
मेरी ऑन द स्पॉट मौत हो सकती थी... , गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़िता का आरोपी से तीखा सवाल
पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम रेखा गुप्ता का सेवा संकल्प अभियान , दिल्ली में होंगे कई बड़े जनहित के कार्य
ट्रॉफी चोर का टैग और बार-बार बेइज्जती: महिला एशिया कप में मोहसिन नकवी की ड्रामा वाली जिद क्यों?
UPI और RuPay ट्रांजेक्शन पर बड़ी राहत: 2000 रुपये तक के भुगतान पर अब कोई शुल्क नहीं
मसूद अजहर पर पाकिस्तान का नया नाटक: क्या FATF के दबाव में रची गई 70 लाख के इनाम की साजिश?
3,383 करोड़ की संपत्ति, फिर भी सड़कों पर मांग रहे थे भीख: विधायक पराग शाह का वायरल वीडियो, जानिए क्या है सच?
ऑटो की छत पर मगरमच्छ की सवारी: सड़क पर दिखा ऐसा नजारा कि हिल गए लोग!
गणपति उत्सव से नदारद क्यों रहे हीरो नंबर 1 ? सुनीता आहूजा ने खोल दिया राज़
अमेरिका से लौटते ही गणेशोत्सव में शामिल हुए गोविंदा, सुनीता आहूजा की दूरी ने बढ़ाई चर्चा
क्या भारत-चीन व्यापार में जमी बर्फ पिघलेगी? ड्रैगन ने सुलह के दिए संकेत