मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर अपनी अकूत संपत्ति को लेकर चर्चा में रहने वाले घाटकोपर के भाजपा विधायक पराग शाह इन दिनों एक बिल्कुल अलग वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फटे-पुराने कपड़ों में मुंबई की सड़कों और घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं पराग शाह? पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 3,383 करोड़ रुपये से अधिक है। अपनी महंगी गाड़ियों और सुरक्षा घेरे में रहने वाले विधायक को इस तरह अचानक सड़क पर साधारण भिखारी के रूप में देख हर कोई हैरान रह गया।
क्यों उठाया यह कदम? पराग शाह का यह रूप किसी राजनीतिक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक प्रेरणा से प्रेरित था। जैन धर्म के पवित्र पर्युषण पर्व के दौरान राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज साहेब ने अपने प्रवचन में समाज के जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का संदेश दिया था। गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए विधायक ने अपना वेश बदला और उन लोगों की पीड़ा को महसूस करने की कोशिश की, जो हर दिन दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं।
लोगों का मिला मिला-जुला रिएक्शन सड़कों पर भिक्षा मांगते समय विधायक को समाज के अलग-अलग चेहरों का अनुभव हुआ। कुछ दयालु लोगों ने उन्हें खाने के लिए भोजन दिया और कुछ ने पैसे भी दिए। वहीं, कई लोगों ने उन्हें एक साधारण भिखारी समझकर वहां से डांटकर भगा दिया। शाह को इस दौरान आम इंसान के तिरस्कार और संघर्ष की कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा।
मेकअप उतरते ही बदला लोगों का बर्ताव घटना के कुछ घंटों बाद, जब पराग शाह ने अपना मेकअप हटाया और अपनी स्वाभाविक राजनीतिक पहचान, महंगी कारों और सुरक्षा गार्डों के साथ उसी जगह वापस लौटे, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। जो लोग कुछ देर पहले उन्हें वहां से दुत्कार कर भगा रहे थे, वही अब उनका भव्य स्वागत करने और सम्मान देने लगे।
जीवन का एक बड़ा सबक यह प्रयोग इंसान की दोहरी सच्चाई को दर्शाता है। विधायक शाह का कहना है कि व्यक्ति वही है, लेकिन सारा फर्क बाहरी दिखावे और परिस्थितियों का है। उन्होंने कहा, जब पुण्य साथ होता है, तो इंसान दूसरों की मदद करता है, लेकिन परिस्थितियां बदलते ही वही व्यक्ति एक निवाले के लिए तरस सकता है। यह अनूठा प्रयोग समाज में करुणा और मानवता का संदेश फैलाने के लिए किया गया था।
पवित्र पर्युषण पर्व पर एक प्रेरणादायी अनुभव
— Parag Shah (@ParagShahBJP) September 14, 2026
परम पूज्य राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब ने अपने प्रवचन में समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और मानवता का संदेश दिया।
गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन परिसर में आम… pic.twitter.com/mFL2cWWfne
रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में: अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक
क्या भारत में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? सऊदी की पाइपलाइन पर हुए हमले से दुनिया में मचा हड़कंप
टायर बदलते वक्त फटा जोरदार धमाका: ट्रेलर चालक के उड़े चिथड़े, खौफनाक वीडियो वायरल
हॉकी का महायुद्ध: पंजाब में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहाँ होगा मुकाबला
15 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई: वैभव सूर्यवंशी की रोजाना की आय जानकर रह जाएंगे दंग
5000 करोड़ के मालिक, सड़कों पर फैलाया हाथ: बीजेपी विधायक का ये वेश बदल देगा आपका नजरिया!
PF से पैसे निकालना हुआ आसान: इमरजेंसी में इन 5 कारणों से तुरंत निकालें एडवांस फंड
दूसरे टी20 में रनों की बारिश या स्पिन का जाल? जानिए दिल्ली की पिच का मिजाज
मनोकामना पूरी न होने पर पुजारी बना बंधक: फिरौती मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: नशे में धुत कार सवारों ने महिला बाइकर को बनाया निशाना, भाई ने खोले खौफनाक राज़