गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर उन्होंने इसे आधी-अधूरी सच्चाई करार दिया है। बैंसला का दावा है कि घटना के पीछे की असली वजह बाइकर्स का व्यवहार था।
10 मिनट तक परेशान करने का आरोप कल्याण बैंसला के अनुसार, घटना वाले दिन वह दिल्ली से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक राइडर्स का एक समूह उनकी गाड़ी के आगे-पीछे बेतरतीब ढंग से बाइक चला रहा था। बैंसला का आरोप है कि करीब 10 मिनट तक बाइकर्स के इस व्यवहार से उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हाथ बाहर निकालकर बाइकर्स को संभलकर चलने का इशारा भी किया था।
टक्कर को बताया अनजान गलती आरोपी ने माना कि उनकी कार से बाइक की टक्कर हुई थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, बाइकर्स से बचने और आगे निकलने की कोशिश में यह टक्कर हुई। मेरी मंशा किसी को चोट पहुँचाने की नहीं थी। बैंसला ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि बाइक सवार एक महिला थी, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है।
रेड लाइट पर क्यों भागे? घटना के बाद गाड़ी लेकर निकलने पर बैंसला ने तर्क दिया कि वह रेड लाइट पर रुके थे, लेकिन उनके साथ मौजूद बड़े भाई ने सलाह दी कि वहां रुकने पर उनके साथ मारपीट हो सकती है, इसलिए वे वहां से निकल गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने खुद पुलिस के एक डीएसपी से संपर्क कर अपना पक्ष रखा था।
मैं अपराधी नहीं, खिलाड़ी हूं कल्याण बैंसला ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने बताया कि वह एक जिम संचालक हैं और नेशनल लेवल के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ एक छोटी वीडियो क्लिप के आधार पर मुझे अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है, जो गलत है।
पूरी वीडियो सार्वजनिक करने की मांग आरोपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह अधूरा है। वह चाहते हैं कि घटना का पूरा फुटेज सामने आए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टक्कर से पहले सड़क पर क्या हुआ था। फिलहाल, बैंसला ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, लेकिन पुलिस जांच और अन्य पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
You got to book this car driver under “hit and run” case @gurgaonpolice. Bring them to justice.
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) September 14, 2026
Car No: HR 30Y 4949
📹: IG/rebelwheels_sia_ pic.twitter.com/KngHxTZ5ke
उत्तराखंड: वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, चेयरमैन शादाब शम्स का बड़ा दावा
IND vs AFG: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी-20 का पूरा शेड्यूल और लाइव अपडेट जानें
2029 से पहले 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऐलान; सहयोगी JDU ने नीतीश के पुराने स्टैंड से बढ़ाई BJP की मुश्किलें
सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थमा प्रदर्शन, डॉक्टर पर कार्रवाई की उम्मीद
अमित शाह के UCC दांव पर नीतीश की ना , बिहार में एनडीए के भीतर ही ठन गई!
क्या आकिब जावेद की कुर्सी खतरे में? पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत
गुरुग्राम की सड़क पर खौफनाक वारदात: लेडी बाइकर को कार से मारी जानलेवा टक्कर, वीडियो वायरल
15 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई: वैभव सूर्यवंशी की रोजाना की आय जानकर रह जाएंगे दंग
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के ACC प्रमुख बनने के बाद कैसे क्रिकेट का मैदान बना भारत-पाकिस्तान तनाव का अखाड़ा?
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: भारतीय टीम ने क्यों ठुकराया मोहसिन नकवी का हाथ? BCCI ने खोला बड़ा राज