गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक सवार एक महिला बाइकर सिया के साथ हुई हिट एंड रन की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है मामला? बीते रविवार, 13 सितंबर को अपनी बाइक राइड पर निकलीं सिया के साथ यह हादसा हुआ। आरोप है कि एक कार चालक ने पहले बाइक का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। जब सिया ने दूरी बनाने को कहा, तो चालक गुस्से में आ गया और अपनी कार से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद कार सवार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। सिया के साथ चल रहे उनके दोस्त ने पीछा कर उसे एक ट्रैफिक लाइट पर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी अपनी कार भगा ले गया। घटना का पूरा लाइव वीडियो सिया के हेलमेट कैमरे (एक्शन कैमरा) में कैद हो गया।
कौन है आरोपी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पलवल निवासी कबड्डी खिलाड़ी कल्याण बैंसला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पलवल में एक जिम का संचालन भी करता है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो में गाड़ी का नंबर स्पष्ट दिख रहा है, जिसे आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता की सख्त कार्रवाई की मांग सिया ने गुरुग्राम पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को रोड रेज और स्टेरॉयड-प्रेरित पुरुषवाद से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं के सुरक्षित सफर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*The name of the driver is Kalyan Bainsla, from Palwal.
— amit kilhor (@amitkilhor) September 14, 2026
Owner KBT gym.
Kalyan Bainsla, from the gurjar clan, from palwal, is the man behind the wheels who tried to kill the girl on the bike, on Sunday, golf course road.
The steroid induced masculinity of kalyan Bainsla… https://t.co/g5GTf4UI1R pic.twitter.com/hVrHVBpqw2
हवा में लहराया विमान, 3 बार लैंडिंग की कोशिश और फिर... ट्यूनीशिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर
अब WhatsApp पर Hello कहते ही मिलेगी PF की हर जानकारी, EPFO ने लॉन्च किया खास चैनल
एशिया कप फाइनल: मोहसिन नकवी को फिर मिली फजीहत, भारतीय फैंस ने कहा ट्रॉफी चोर
शेफाली वर्मा का तूफानी कहर: फाइनल में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक
महिला एशिया कप 2026: भारत बना चैंपियन, झोली में आई इनामी राशि
खतरों के खिलाड़ी 15 का विनर कौन? मुंबई फिनाले के वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
अब पीएफ की जानकारी उंगलियों पर: EPFO लाया अपना व्हाट्सएप चैनल, बस एक Hello से मिलेगा हर अपडेट
जसप्रीत बुमराह का एक और महारिकॉर्ड : टी20 में 350 विकेट पूरे कर दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
मनोकामना पूरी न होने पर पुजारी बना बंधक: फिरौती मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
फुटबॉल मैदान में गजराज की एंट्री, बच्चों की गेंद के साथ जमकर की मस्ती: देखें वीडियो