नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच हुई मुलाकात ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। इस मीटिंग पर अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है।
ट्रंप का रूखा अंदाज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मुलाकात पर ट्रंप ने बेरुखी दिखाई है। उन्होंने दो विरोधी मुल्कों के नेताओं के मिलने पर साफ कहा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह उन पर निर्भर करता है। यह ठीक है।
युद्ध खत्म होने की उम्मीद ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ जारी तनाव जल्द समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यह लड़ाई अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो सकती है। ट्रंप के अनुसार, युद्ध खत्म होते ही ईंधन और गैसोलीन की कीमतों में भारी गिरावट देखी जाएगी।
ईरान एक डील चाहता है ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान वर्तमान में समझौता करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा, मैं आपको बताता हूं, ईरान एक डील करना बहुत चाहता है। वे लगातार संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, मैं कोई भी समझौता नहीं करूंगा; उन्हें मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने वाली सही डील करनी होगी।
ब्रिक्स में सुलह की कोशिश नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात को पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने स्पष्ट किया कि तेहरान को खाड़ी देशों से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान का विरोध सिर्फ क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस से है, जिनका इस्तेमाल उनके देश के खिलाफ किया जाता है।
क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेताओं ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वसम्मति से अपनाया। इसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई गई है। घोषणापत्र में सभी पक्षों से संयम बरतने, देशों की संप्रभुता का सम्मान करने और कूटनीतिक बातचीत के जरिए शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया है।
Iranian President Masoud Pezeshkian met with UAE Crown Prince Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan on the sidelines of the BRICS Summit. pic.twitter.com/keBkQ8VIvu
— Iran in India (@Iran_in_India) September 12, 2026
BRICS में पुतिन की AI सेल्फी : क्या यह अमेरिका के लिए एक कूटनीतिक वॉर्निंग है?
नई लग्जरी कार की खुशी पर नजर : डिलीवरी लेते ही मांगे 2 लाख, सड़क पर मचा बवाल
जंक फूड छोड़ने के लिए बच्चों को दिखाया नकली पेट का स्कैन , वीडियो देख उड़े होश
तिब्बत में दोबारा कांपी धरती: 5 दिन में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
भारत-अफगानिस्तान T20 मुकाबला: दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे से बदल जाएंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
मात्र 10 सेकंड में रची गई मेहंदी! हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
वुमेंस जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को उसी के घर में दी मात, खिताब की लगाई हैट्रिक
रेस्टोरेंट के बिल और स्विगी की कीमत में जमीन-आसमान का अंतर, क्या ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ रहा है भारी?
महिला क्रिकेट का बादशाह भारत: 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को चटाई धूल
एशिया कप में ट्रॉफी विवाद : भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को किया नज़रअंदाज़, शर्मिंदगी के बाद मैदान से निकले पाक गृह मंत्री