भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रन मशीन स्मृति मंधाना मैदान पर अपने आक्रामक शॉट्स के लिए मशहूर हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का एक ऐसा पहलू साझा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान हैं।
आखिरी बार कब रोई थीं मंधाना? एक पॉडकास्ट के दौरान जब मंधाना से पूछा गया कि वह आखिरी बार कब रोई थीं, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। स्टार बल्लेबाज ने कहा, मुझे याद भी नहीं कि मैं आखिरी बार कब रोई थी। मैं असल जिंदगी में बिल्कुल नहीं रोती।
उन्होंने आगे बताया कि अगर उनकी आंखों में कभी आंसू आते हैं, तो वह केवल फिल्में देखते हुए ही आते हैं। उन्होंने हाल ही में देखी एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि वह उससे इतनी प्रभावित हुईं कि खुशी के आंसू उनकी आंखों से छलक पड़े।
पहाड़ों की शांति में खोना चाहती हैं स्मृति इंटरव्यू के दौरान मंधाना ने अपने रिटायरमेंट के बाद के सपनों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुसाफिर कैफे जैसी फिल्में देखकर उन्हें लगता है कि वे अपनी सारी व्यस्तताएं छोड़कर किसी शांत पहाड़ी इलाके में बस जाएं।
उनका सपना है कि संन्यास के बाद वह दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों में अपना एक छोटा सा कैफे खोलें और वहां बेहद शांतिपूर्ण जीवन बिताएं।
एशिया कप फाइनल पर टिकी नजरें फिलहाल, मंधाना पूरी तरह से महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले पर केंद्रित हैं, जहां भारत का सामना श्रीलंका से होना है। इस टूर्नामेंट में उनका फॉर्म शानदार रहा है।
मंधाना ने 4 मैचों में 38 से ज्यादा की औसत और 171 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने सिर्फ 281 पारियों में 10,000 इंटरनेशनल रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। अब फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में उनका बल्ला फिर से चलेगा और टीम इंडिया खिताब अपने नाम करेगी।
🚨 Smriti Mandhana Was Asked About Her Breakup, Her Eyes Said It All 🚨
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) September 13, 2026
Raj Shamani: Do you cry? When was the last time you cried?
Smriti Mandhana: I don’t remember the last time I cried because I don’t cry in real life. I cry when I watch movies. I was watching Mustafa Cafe,… pic.twitter.com/Zxs71oMziP
रेस्टोरेंट के बिल और स्विगी की कीमत में जमीन-आसमान का अंतर, क्या ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ रहा है भारी?
वो शेर आदमी हैं : ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ में क्या बोले संजय राउत?
इंडोनेशिया: जावा सागर में पलटा यात्रियों से भरा जहाज, 129 लोग अब भी लापता
2 करोड़ का निवेश, 200 करोड़ की कमाई: हनुमान अंश की सफलता पर निर्माता अनुप्रिया नागर ने खोला राज
अंबोली झरने पर पिकनिक बनी खौफनाक: ऊपर से गिरा जहरीला सांप, मची चीख-पुकार
रायबरेली में गरजे CM योगी: अकबर के दरबार में जाने से तुलसीदास का इनकार, बोले- मेरा राजा सिर्फ श्रीराम
राहुल गांधी और मलेशियाई पीएम की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी : दिल्ली में हुई इस मुलाकात के क्या हैं मायने?
यूएस ओपन में फिसला सबालेंका का आपा: हार के बाद कोर्ट पर तोड़ा रैकेट, वीडियो हुआ वायरल
प्रिंटिंग मिस्टेक की भेंट चढ़ी शुरुआत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान टी-20
खैरागढ़ की बदहाल सड़कें: 200 से अधिक गड्ढे और नगर पालिका की चुप्पी, जनता बेहाल