ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुलाकात को सोच-समझकर किया गया आत्मसमर्पण करार देते हुए पीएम मोदी से चार तीखे सवाल पूछे हैं।
क्लीन चिट से देश हुआ कमजोर? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पहला सवाल 19 जून, 2020 के पीएम मोदी के बयान पर उठाया है। उन्होंने पूछा कि गलवान घाटी में 20 वीर जवानों के शहीद होने के बाद, आपने यह क्यों कहा कि कोई सीमा में नहीं घुसा ? कांग्रेस का तर्क है कि इस क्लीन चिट ने भारत की बातचीत की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कमजोर कर दिया है।
क्षेत्रीय बढ़त और अरुणाचल का मुद्दा पार्टी ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई है। रमेश ने सवाल किया कि भारत ने अपने पारंपरिक पेट्रोलिंग अधिकारों को क्यों छोड़ा? साथ ही, चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के शहरों के नाम बदलने और ब्रह्मपुत्र पर विशाल बांध बनाकर भारत की जल सुरक्षा को खतरे में डालने पर सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए।
पाकिस्तान पर नरम रुख क्यों? तीसरा सवाल सैन्य रणनीतियों से जुड़ा है। कांग्रेस ने पूछा कि 2025 में पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में चीन की प्रत्यक्ष भूमिका उजागर होने के बावजूद, भारत ने अपना रुख नरम क्यों कर लिया? उन्होंने आरोप लगाया कि चीन को खुश करने के लिए सुरक्षा आकलन के बयानों में बदलाव किया गया, जो सरकार की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा जान पड़ता है।
व्यापार घाटा और मेक इन इंडिया पर वार चौथा सवाल आर्थिक मोर्चे पर है। कांग्रेस ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि चीन के साथ व्यापार घाटा रिकॉर्ड 112.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि मेक इन इंडिया और इंपोर्ट फ्रॉम चाइना आज एक ही सिक्के के दो पहलू बन गए हैं। कांग्रेस ने पूछा कि इस निर्भरता को खत्म करने का सरकार के पास रोडमैप क्या है?
फिलहाल, कांग्रेस के इन गंभीर सवालों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इन मुद्दों ने ब्रिक्स सम्मेलन के बाद के माहौल में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
नरेंद्र मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय शिखर बैठक समाप्त हो चुकी है।
— Congress (@INCIndia) September 13, 2026
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये चार अनुत्तरित सवाल हैं, जिनके जवाब भारत अब भी जानना चाहता है।
इस गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव (संचार) @Jairam_Ramesh जी का वक्तव्य- pic.twitter.com/xIaNJn84ti
शेफाली वर्मा का तूफानी कहर: फाइनल में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक
महिला एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया ने ठुकराया मोहसिन नकवी का हाथ, बेआबरू होकर मैदान से निकले PCB चीफ
अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम , भारत-अफगानिस्तान मैच की अनोखी शुरुआत
मोदी की तेरहवीं मनाने वाली निशू का बड़ा खुलासा: दस्तावेजों में हिंदू, पर दिल से हैं बौद्ध
महज दो गिलास और कागज से उठाई भारी बेंच, फिजिक्स के इस जादुई प्रयोग ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
मां के अवैध संबंधों का गवाह बना बेटा तो मिली मौत, पिता को सब बताने की दी थी धमकी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: क्या मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से बदलेगी भारत-चीन रिश्तों की दिशा?
IND vs AFG: प्लेइंग 11 से बाहर क्यों हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? कप्तान ने खोला राज
दुबई में गूंजा हिंदुस्तान: 8वीं बार महिला एशिया कप की चैंपियन बनी टीम इंडिया
खुद को MP का मुख्यमंत्री बताकर फंसे अभिजीत दीपके, व्यंग्यात्मक इस्तीफा पड़ा भारी