दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम रविवार को एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक पल का गवाह बना। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच की शुरुआत एक ऐसी परंपरा के साथ हुई, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
आमतौर पर टॉस के बाद राष्ट्रगान के लिए खिलाड़ी मैदान पर कतार में खड़े होते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। राष्ट्रगान से पहले पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम की गूंज सुनाई दी। इस नई शुरुआत ने मैच से पहले ही माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
देशभक्ति की नई लहर मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टैंड्स में बैठे हजारों दर्शक पूरी तरह इस धुन में डूब गए। लगभग 3 मिनट 10 सेकंड तक चले वंदे मातरम और उसके बाद 52 सेकंड के राष्ट्रगान के संयोजन ने इस मुकाबले को एक साधारण क्रिकेट मैच से ऊपर उठाकर एक राष्ट्रीय आयोजन जैसा बना दिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस अनूठी शुरुआत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
टॉस और रणनीति पर नजर मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी।
इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिले। लंबे समय से चर्चा में रहे 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल टीम में जगह नहीं दी गई है।
संजू और अभिषेक की जोड़ी टीम संयोजन में सबसे बड़ा बदलाव बल्लेबाजी क्रम में दिखा। इस मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी बतौर ओपनर पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। संजू सैमसन की ओपनर के तौर पर वापसी टीम की आक्रामक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
अब प्रशंसकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत की यह बदली हुई प्लेइंग इलेवन और मैदान पर दिखी देशभक्ति की ऊर्जा, जीत के रूप में परिवर्तित हो पाएगी।
3 minutes 10 seconds of Vande Mataram, 52 seconds of Janagana Mana- approx 5 minutes to finish Indians National Anthem + Song Combo...!!! Felt like a satsang..!!#INDvsAFG pic.twitter.com/hjIvXP8VoE
— AMEESH SAMALOPANAN (@AmeeshSaman) September 13, 2026
नागपुर की सड़कों पर मौन क्रांति : डीजे और लेजर लाइट के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब
तिब्बत में दोबारा कांपी धरती: 5 दिन में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
प्रिंटिंग मिस्टेक की भेंट चढ़ी शुरुआत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान टी-20
जसप्रीत बुमराह का एक और महारिकॉर्ड : टी20 में 350 विकेट पूरे कर दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
जेडीयू में वो दो वन डमरू कौन हैं? प्रशांत किशोर के हमले से बिहार की सियासत में खलबली
अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में दर्ज की धमाकेदार जीत
क्या नॉन-वेज पोस्ट से BRICS डिनर पर निशाना? राहुल गांधी के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान
महिला एशिया कप 2026: भारत बना चैंपियन, झोली में आई इनामी राशि
ब्रिक्स में ईरान-UAE की बढ़ी दोस्ती, ट्रंप को लगी मिर्ची; बोले- ईरान डील के लिए बेताब
कृषि और स्वास्थ्य के नवाचारी नायक: चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में देश के उभरते टैलेंट का सम्मान