कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राहुल गांधी ने रविवार को एक्स (X) पर छोले-भटूरे की फोटो साझा करते हुए भारतीय खान-पान पर एक विवादित टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। उन्होंने लिखा, इंडियन नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी द्वारा बनाए गए छोले-भटूरों की भी जमकर तारीफ की। उनका यह बयान सीधे तौर पर देश की खान-पान की आदतों पर एक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।
ब्रिक्स (BRICS) डिनर से क्या है कनेक्शन? राहुल गांधी के इस पोस्ट को हाल ही में संपन्न हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गाला डिनर से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, इस डिनर में विदेशी मेहमानों के लिए सिर्फ शाकाहारी (वेज) मेन्यू ही रखा गया था, जिसमें पनीर लबाबदार, गुजराती खांडवी, कश्मीरी मशरूम और मिलेट्स का पुलाव शामिल था। आलोचकों और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल ने परोक्ष रूप से इस पूर्ण-शाकाहारी मेन्यू पर कटाक्ष किया है।
किरेन रिजिजू हुए हमलावर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स नेताओं को परोसे गए खाने पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का भरपूर आनंद लिया, जो पोषण और परंपरा का संगम था।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की झलक 12 और 13 सितंबर को आयोजित इस शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। डिनर के मेन्यू को भारत की विविधता को दर्शाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था, जिसमें स्थानीय मोटे अनाज (मिलेट्स) और क्षेत्रीय व्यंजनों को प्रमुखता दी गई थी। अब इस सांस्कृतिक और राजनयिक आयोजन के भोजन को लेकर शुरू हुई यह राजनीति चर्चा का नया विषय बन गई है।
For the record: 80% of Indians are non-vegetarian.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2026
Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister s chole bhature. pic.twitter.com/8f6ziKjLan
दिल्ली में सियासी उबाल: बीजेपी विधायक पर दलित मंडल अध्यक्ष को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
कोल्हापुर की महादेवी की घर वापसी: 13 महीने बाद जब सड़कों पर उमड़ा पूरा शहर, देखें वीडियो
हमारा कप्तान फेल, टीम भी फेल : इंग्लैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने पर रमीज राजा ने लगाई लताड़
जंक फूड छोड़ने के लिए बच्चों को दिखाया नकली पेट का स्कैन , वीडियो देख उड़े होश
सरोजिनी नगर में खोई बेशकीमती हीरे की अंगूठी: 24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने यूं दिखाई तत्परता
क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की आजादी का बिगुल
नशीले पदार्थों के खिलाफ आर-पार की जंग: अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की हाई-लेवल बैठक आज
दुनिया की पहली भागवत कथा कहां और किसने सुनाई थी? CM योगी ने साझा किया हजारों साल पुराना रहस्य
क्या राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी साथ ला रहे हैं गैंगस्टर लव स्टोरी ? सोशल मीडिया पर मची खलबली
जामिया के मेस खाने में निकली छिपकली: छात्रों का फूटा गुस्सा, VC ऑफिस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन