नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS समिट पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत करार दिया है।
नई दिल्ली घोषणापत्र पर जताई सहमति मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 140 पैराग्राफ वाले नई दिल्ली घोषणापत्र को सभी सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति से अपनाना आपसी समझ और सद्भावना का परिचायक है। उन्होंने इसे वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीतिक सफलता बताया।
वैश्विक संकटों और फिलिस्तीन पर स्टैंड वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने यूक्रेन, ईरान के साथ तनाव, टैरिफ युद्ध और आर्थिक संकटों का जिक्र किया। फिलिस्तीन मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि टू-स्टेट सॉल्यूशन और 1967 की सीमाओं के आधार पर स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के प्रति एकजुट समर्थन जरूरी है।
आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का समर्थन पहलगाम में हुए पिछले हमले को याद करते हुए बसपा प्रमुख ने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत के नजरिए को BRICS देशों से मिला समर्थन तारीफ के काबिल है।
पार्टी में अनुशासन और अफवाहों पर विराम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने पार्टी से निष्कासित नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में लिए गए फैसलों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया कि वह किसी बीमारी से जूझ रही हैं।
आकाश आनंद और आंतरिक राजनीति पर बड़ा बयान मायावती ने आकाश आनंद को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह निष्कासित लोगों और करीबी सहयोगियों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद अभी भी अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि दूसरों के विचारों से प्रभावित होकर काम कर रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इससे पार्टी के भीतर चल रही हलचल और नेतृत्व के नए समीकरणों के संकेत मिलने लगे हैं।
VIDEO | Lucknow: On BRICS Summit 2026, BSP chief Mayawati says, “Regarding the BRICS Summit being held in the national capital, Delhi, I would like to say that we are facing extremely serious tensions, conflicts, and wars against Ukraine and Iran, the imposition of tariffs, and… pic.twitter.com/b3g7qYbCAK
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
BRICS में पुतिन की AI सेल्फी : क्या यह अमेरिका के लिए एक कूटनीतिक वॉर्निंग है?
महिला एशिया कप 2026 फाइनल: क्या दुबई की प्रचंड गर्मी और बारिश का साया बनेगा मैच में विलेन?
एशिया कप पर फिर भारत का राज: श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार बनी चैंपियन
यूपीएससी परीक्षा: 3 मिनट पहले गलत सेंटर पहुंचे अभ्यर्थी के लिए फरिश्ता बनी दिल्ली पुलिस
प्रिंटिंग मिस्टेक की भेंट चढ़ी शुरुआत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान टी-20
अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम , भारत-अफगानिस्तान मैच की अनोखी शुरुआत
बिग बॉस 20: मैरी कॉम के मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया बयान पर बवाल, क्या है पूरा मामला?
58 हजार पंचायत सहायकों के साथ खड़ी हुईं मायावती, सरकार से की ये बड़ी अपील
2029 से पहले पूरे देश में लागू होगा UCC, अमित शाह ने तय किया मिशन
ब्रिक्स डिनर का वेज मेन्यू बना सियासी मुद्दा: राहुल गांधी ने पूछा- 80% मांसाहारी भारतीयों का क्या?