18वें ब्रिक्स समिट के पहले दिन नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के लिए एक भव्य गाला डिनर की मेजबानी की। यह आयोजन न केवल कूटनीतिक चर्चाओं का केंद्र रहा, बल्कि भारत की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का एक बड़ा मंच भी बना।
पूरी तरह वेजिटेरियन मेन्यू में दिखा विविधता का संगम इस विशेष रात्रिभोज की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूरी तरह वेजिटेरियन होना था। मेन्यू को इस तरह डिजाइन किया गया था कि इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वादों के साथ-साथ मिलेट्स (श्री अन्न) की पौष्टिकता को आधुनिक अंदाज में परोसा जा सके।
ट्रेडिशनल स्टार्टर्स ने जीता दिल डिनर की शुरुआत भारतीय स्वाद के तड़के वाले स्टार्टर्स के साथ हुई। मेहमानों को खंडवी मिले फॉय परोसा गया, जिसमें बेसन के साथ सरसों, नारियल और करी पत्ते का बेहतरीन संतुलन था। इसे केसर आम और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ पेश किया गया। वहीं, खुंब गलौटी कबाब भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ सर्व किया गया।
मेन कोर्स में राज्यों के स्वाद का जादू मुख्य भोजन में उत्तर भारत के पनीर लबाबदार से लेकर हिमालयी गुच्छी मार्मिक तक का स्वाद शामिल था। गुच्छी मशरूम और एस्पेरेगस के मेल ने विदेशी मेहमानों को भारतीय खान-पान की गहराई से परिचित कराया। दक्षिण भारतीय जायके के लिए कैरट बीन पोरियाल और टमाटर युक्त ठक्काली बेले सारू परोसा गया। साथ ही मिलेट पुलाव और पारंपरिक रोटियों ने थाली को पूर्णता दी।
ओल्ड दिल्ली का मिठास भरा अंत डिनर के अंत में परोसे गए डेजर्ट ने मेहमानों को पुरानी दिल्ली की गलियों की याद दिला दी। मौसमी फलों और व्हिप्ड क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी का संयोजन बेहद खास था। इसके अलावा, ताजे शहतूत और गोल्ड लीफ (सोने का वर्क) से सजी शहतूत फिरनी ने भारतीय मिठास का शाही अनुभव दिया।
डिप्लोमेसी और संस्कृति का अनूठा मिलन भारत मंडपम में आयोजित इस गाला डिनर में पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेताओं के बीच की केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय रही। यह औपचारिक भोज न केवल एक कूटनीतिक मुलाकात थी, बल्कि भारत की विविधता और मेहमाननवाजी को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।
BRICS Summit | Menu of the gala dinner hosted by Prime Minister Narendra Modi at Bharat Mandapam in Delhi pic.twitter.com/WSQnxIG0hZ
— ANI (@ANI) September 12, 2026
WCL सीजन 3 का ऐलान: दुबई में भिड़ेंगे युवराज और अफरीदी, जारी हुआ पूरा शेड्यूल
सीतामढ़ी में खूनी सवेरा: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
गरीबी को पर्दों से क्यों ढंका गया? BRICS समिट के बीच दिल्ली की सजी-धजी सड़कों के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई
जो रूट का विराट कारनामा: सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा, अब इस महारिकॉर्ड पर नजर
जोधपुर के छोटे से गांव से सीधे कमेंट्री बॉक्स तक: सुनील गावस्कर के साथ गूंजेगी देवेंद्र की आवाज
गुरुग्राम: टीबी इलाज का बहाना और स्पा सेंटर में रंगरलियां, सड़क पर पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा!
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने आखिर बरगद का पौधा ही क्यों चुना? इसके पीछे की ग्रीन डिप्लोमेसी और गहरे संदेश
विनोद साहनी हत्याकांड: गोंडा जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हिरासत में, सियासी माहौल गरमाया
ब्रिक्स गाला डिनर: भारत मंडपम में जुटी बीजेपी-एनडीए की पूरी फौज, विपक्ष ने बनाई दूरी
कोलकाता मेट्रो बना अखाड़ा: RPF जवान से सरेआम भिड़ीं महिलाएं, वीडियो देख दंग रह गए लोग