गोंडा के परसपुर में बर्तन व्यापारी और निषाद समाज के नेता विनोद कुमार साहनी की निर्मम हत्या ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस घटना के विरोध और मृतक के परिवार को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई।
अजय राय को मसौली टोल पर रोका यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं का काफिला जैसे ही मसौली टोल प्लाजा (बाराबंकी) के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गोंडा जाने की जिद पर अड़े कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अजय राय समेत तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस दमन का लगाया आरोप हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सरकार की शह पर पुलिस दमन चरम पर है। पुलिस ने फिलहाल अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं को मसौली थाने में रखा है। तनाव को देखते हुए गोंडा जाने वाले रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और कई नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।
क्या है विनोद साहनी हत्याकांड? मृतक विनोद साहनी रेक्सडिया गांव के निवासी थे। आरोप है कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। बुधवार देर रात दुकान बंद कर लौटते समय शुभम सिंह उर्फ गोलू और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सियासी खेमों में मची हलचल विनोद साहनी की मौत के बाद निषाद समुदाय में भारी आक्रोश है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को भी धरने पर बैठना पड़ा था। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इसे जंगलराज करार देते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
अजय राय की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष अब प्रदेश सरकार पर और अधिक आक्रामक रुख अपना रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बड़ा सियासी घमासान तय माना जा रहा है।
*योगी आदित्यनाथ की शह पर उत्तर प्रदेश में पुलिसिया दमन चरम पर है।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) September 12, 2026
गोंडा में विनोद साहनी जी की निर्मम हत्या के बाद उनके शोकाकुल परिवारजनों से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अखिलेश प्रताप सिंह (@AkhileshPSingh) जी समेत वरिष्ठ… pic.twitter.com/BJgS3qLJmV
BRICS बाजार में दिखा ईरानी संस्कृति का जलवा: जहरा पेजशकियान ने की हस्तशिल्प की सराहना
बाबा रामदेव का आयुर्वेदिक हुक्का : क्या धुएं का सेवन वाकई स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है?
सीतामढ़ी में खूनी सवेरा: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
दिल्ली BRICS बाजार में छाईं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान, सादगी और ज्ञान के कायल हुए लोग
DUSU चुनाव 2026: NSUI की बगावत से पलटा खेल, क्या ABVP को मिलेगी वॉकओवर जीत?
80 के दशक की टाइम मशीन में सवार हुए टीम इंडिया के सितारे, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल
गजब! रूसी डिप्लोमेट ने फर्राटेदार हिंदी में की BRICS की तारीफ, जबरदस्त अंदाज हुआ वायरल
US Open: 254 किमी/घंटा की रफ्तार से मचाया तहलका, फिर क्यों छिन गया बेन शेल्टन का वर्ल्ड रिकॉर्ड?
चीन ने बनाई बायोनिक मछली : असलियत या धोखा? पानी के अंदर जासूसी करेगा यह रोबोट
डॉलर की बादशाहत को चुनौती: ब्रिक्स का महा-गठबंधन और ट्रंप की बढ़ती बेचैनी